एसडीएम की सख्ती के बाद धान केंद्र पर सक्रिय हुए कर्मी

जेएनएन बिजनौर। धान केंद्र पर लापरवाही बरतने वाले कर्मियों को एसडीएम द्वारा फटकार लगाने के

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Nov 2020 05:24 PM (IST) Updated:Fri, 13 Nov 2020 05:24 PM (IST)
एसडीएम की सख्ती के बाद धान केंद्र पर सक्रिय हुए कर्मी
एसडीएम की सख्ती के बाद धान केंद्र पर सक्रिय हुए कर्मी

जेएनएन, बिजनौर। धान केंद्र पर लापरवाही बरतने वाले कर्मियों को एसडीएम द्वारा फटकार लगाने के बाद धान केंद्रों पर कुछ सुधार आया है। तौल में लगे कर्मचारी सक्रिय हो गए हैं। दो दिन पूर्व एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने नगर पालिका में बैठक के दौरान लापरवाही पर फटकार लगाई थी, लेकिन अभी भी केंद्रों से धान ढुलाई की व्यवस्था सुचारू नहीं हो सकी है।

विभिन्न स्थानों पर शुरू हुए धान क्रय केंद्रों पर किसानों को कई प्रकार की समस्याएं सामने आ रही हैं। लगातार किसान तहसील प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अपनी समस्याएं बता रहे थे। इसे गंभीरता से लेते हुए एसडीएम धामपुर धीरेंद्र सिंह ने 11 नवंबर को नगर पालिका परिसर में केंद्र प्रभारियों और राइस मिल संचालकों की बैठक ली थी, जिसमें अव्यवस्थाओं को देखते हुए फटकार लगाई थी। साथ ही एसडीएम ने लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद केंद्रों पर कुछ सुधार आया है। शुक्रवार को भी तौल जारी रही, एसडीएम के निर्देश पर तौल की व्यवस्था में तो सुधार हुआ है। केंद्र पर कर्मचारियों ने किसानों की समस्या को देखते हुए तौल में तेजी लाने की व्यवस्था की है। जिससे केंद्रों पर भीड़ अब कम होने लगी है। वहीं किसानों की अन्य शिकायतों का भी ध्यान रखा जा रहा है। दूसरी ओर अभी क्रय केंद्रों से ढुलाई की व्यवस्था पूरी तरह सुचारू नहीं हो सकी है। केंद्र प्रभारियों का कहना है कि अभी कंपनी द्वारा ढुलाई नहीं कराई जा रही है, जिससे धान केंद्रों पर ही धान इकट्ठा हो रहा है। इस बारे में एसडीएम का कहना है कि ढुलाई जल्द कराने के भी निर्देश दिए गए हैं। सभी कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं।

chat bot
आपका साथी