वोट डालने के बाद दुल्हन लेने गया दूल्हा

जलीलपुर (बिजनौर ) मतदान के प्रति मतदाताओं में काफी उत्साह दिखाई दिया। लोगों ने जरूरी कार्य से पहले मतदान करना पसंद किया। कुछ ऐसा ही जलीलपुर में जब दिखाई दिया जब दूल्हा मतदान केंद्र पर पहुंचा। सिरपर सेहरा बांध कर दूल्हा राजू मतदान केंद्र पर पहुंचा और उन्होंने पहले मतदान किया और फिर दुल्हन को लेने के लिए रवाना हुए। मतदान केन्द्र पर पहुंचा। सिरपर सेहरा बांध कर दुल्हा राजू मतदान केन्द्र पर

By JagranEdited By: Publish:Thu, 11 Apr 2019 10:44 PM (IST) Updated:Thu, 11 Apr 2019 10:44 PM (IST)
वोट डालने के बाद दुल्हन लेने गया दूल्हा
वोट डालने के बाद दुल्हन लेने गया दूल्हा

जलीलपुर (बिजनौर ): मतदान के प्रति मतदाताओं में काफी उत्साह दिखाई दिया। लोगों ने जरूरी कार्य से पहले मतदान करना पसंद किया। कुछ ऐसा ही जलीलपुर में जब दिखाई दिया, जब दूल्हा मतदान केंद्र पर पहुंचा। सिरपर सेहरा बांध कर दूल्हा राजू मतदान केंद्र पर पहुंचा और उन्होंने पहले मतदान किया और फिर दुल्हन को लेने के लिए रवाना हुए।

जलीलपुर के राजू पुत्र रूपराम सिंह की गुरुवार को बेगावाला के निकट रावली गांव में बरात जानी थी। राजू दूल्हा घर से विवाह कार्यक्रम में शामिल होने को तैयार हुआ और घर से निकासी कर पहले वोट डालने बूथ केंद्र पर पहुंच गया। वह बूथ पर आकर्षण का केंद्र बना रहा। राजू दूल्हे ने पहले मतदान किया, फिर दुल्हन लेने को रवाना हुआ। दूल्हा राजू का कहना है कि पहले वोट डालना जरूरी था और उसके बाद दुल्हन लानी है। उनका यह लम्हा भी यादगार बन गया।

chat bot
आपका साथी