स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर काढ़ा और मास्क बांटे

नजीबाबाद में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता गांवों में घर-घर जाकर कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए काढ़ा और सैनिटाइजर वितरित करने में जुटे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 27 May 2021 06:01 PM (IST) Updated:Thu, 27 May 2021 06:01 PM (IST)
स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर काढ़ा और मास्क बांटे
स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर काढ़ा और मास्क बांटे

जेएनएन, बिजनौर। नजीबाबाद में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता गांवों में घर-घर जाकर कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए काढ़ा और सैनिटाइजर वितरित करने में जुटे हैं।

गुरुवार को आरएसएस के नगर मंडल साहनपुर में काढ़ा एवं सैनिटाइजर वितरित किया गया। अंकुश, सुमित, मनीष, संदीप, मंगल, आदेश, राजकुमार, वरुण आदि कार्यकर्ताओं ने साहनपुर के मोहल्ला फील्ड, किला, जाटान, शामियान, रवापुरी मं जाकर लोगों को काढ़ा एवं सैनिटाइजर बांटा। आरएसएस कार्यकर्ताओं ने आमजन से कोरोना महामारी से बचाव के लिए हर पल सजग रहने, शारीरिक दूरी बनाकर रखने, मास्क का इस्तेमाल करने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक काढ़ा पीने की सलाह दी। वहीं, नजीबाबाद खंड में खंड संघचालक मुकेश, प्रचारक विनोद, खंड कार्यवाह सचिन एवं सह खंड कार्यवाह मनोज की देखरेख में भी कोविड से बचाव के लिए लोगों को घर-घर काढ़ा, सैनिटाइजर एवं मास्क वितरित किए जा रहे हैं। आश्रम में भोजन वितरित किया

अद्विक आर्या सेवा संस्थान ने फूड फार लाइफ प्रोजेक्ट के अंतर्गत मुस्सेपुर स्थित अनाथ, दिव्यांग आश्रम में भोजन वितरण किया। अद्विक सेवा संस्थान के संस्थापक, अध्यक्ष अतुल मिश्रा ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य एवं महिला, बाल विकास के साथ-साथ वृद्धजनों की सेवा करना है। लाकडाउन के दौरान संस्था में फूड फार लाइफ प्रोजेक्ट शुरू किया है। इसी कड़ी में आर्य सुगंध संस्थान में भोजन की व्यवस्था की। आश्रम में 30 बुजुर्ग, 75 बच्चों और 15 कर्मचारियों को भोजन खिलाया गया। संस्था से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता विजयकांत मिश्रा, चंद्रकांत मिश्रा, सुजीत मिश्रा, योगेश पटनी, अजीत मिश्रा, आशीष चौहान आदि का सहयोग रहा। आर्य सुगंध संस्थान की प्रबंधिका कमलेश आर्या, प्रधानाचार्या गर्जना आर्या ने आभार व्यक्त किया।

chat bot
आपका साथी