विदुर कुटी गंगा मेले को 'प्रांतीय मेला' कराएंगे घोषित: भूपेंद्र सिंह

इसका नतीजा यह है कि सबे की अधिकांश चीनी मिलों में पेराई सत्र शुरू हो चुका है। इस दौरान उनके साथ विधायक सदर सूचि चौधरी विधायक नहटौर ओम कुमार विधायक सदर पति मौसम ऐश्वर्य चौधरी समेत कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 08 Nov 2019 11:41 PM (IST) Updated:Sat, 09 Nov 2019 06:24 AM (IST)
विदुर कुटी गंगा मेले को 'प्रांतीय मेला' कराएंगे घोषित: भूपेंद्र सिंह
विदुर कुटी गंगा मेले को 'प्रांतीय मेला' कराएंगे घोषित: भूपेंद्र सिंह

विदुर कुटी गंगा मेले को 'प्रांतीय मेला' कराएंगे घोषित: भूपेंद्र सिंह

बिजनौर, जेएनएन। प्रदेश के पंचायत राज कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि वह पौराणिक ²ष्टिकोण से महत्वपूर्ण कार्तिक पूर्णिमा पर विदुरकुटी गंगा घाट पर हर साल लगने वाले मेले को प्रांतीय मेला घोषित कराने का हरसंभव प्रयास करेंगे। साथ ही उन्होंने अयोध्या पर आने वाले फैसले को लेकर दोनों समुदायों को संयम बरतने की अपील की।

शुक्रवार को सदर विधायक सूचि चौधरी के आवास पर हुई पत्रकारवार्ता में कहा कि सरकार ने प्रयागराज, तिगरी, गढ़मुक्तेश्वर में आयोजित मेले को प्रांतीय मेला घोषित कर दिया है। विदुरकुटी पर भी हर साल गंगा मेले का आयोजन किया जाता है। वह अधिकारियों से वार्ता के बाद इस मेले को प्रांतीय मेला घोषित कराने की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे।

उन्होंने कहा कि सरकार कोर्ट के अयोध्या पर आने फैसले के हर पहलू पर नजर रखे हुए है। फैसले के बाद अशांति पैदा करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। भाजपा कार्यकर्ता कानून के दायरे में रहकर काम करेंगे। वहीं बकाया गन्ना मूल्य भुगतान के मुद्दे पर कहा कि सरकार किसानों का 99 फीसदी गन्ना भुगतान करा चुकी है। प्रदेश की अधिकांश चीनी मिलों में पेराई सत्र शुरू हो चुका है। इस मौके पर सदर विधायक सूचि चौधरी ने मंत्री भूपेंद्र सिंह को श्रीराम परिवार की मूर्ति और भाजपा नेता मौसम चौधरी ने शॉल भेंट किया। विधायक नहटौर ओम कुमार समेत कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी