जाम के मकड़जाल में फंस रहा चांदपुर शहर

चांदपुर (बिजनौर): ट्रेन गुजरने के समय यदि आप रेलवे क्रा¨सग से गुजरना चाहते हैं तो खुद को ज

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Nov 2018 10:19 PM (IST) Updated:Tue, 20 Nov 2018 10:19 PM (IST)
जाम के मकड़जाल में फंस रहा चांदपुर शहर
जाम के मकड़जाल में फंस रहा चांदपुर शहर

चांदपुर (बिजनौर): ट्रेन गुजरने के समय यदि आप रेलवे क्रा¨सग से गुजरना चाहते हैं तो खुद को जाम से जूझने के लिए तैयार कर लीजिए। दरअसल, रेलवे क्रा¨सग इन दिनों जाम के मकड़जाल से फंसा नजर आ रहा है। जिससे शहर के अन्य वाहनों से गुजरने में लोगों को भारी दिक्कत होती है। दोनों ओर बेतरतीब व बिना लाइन के खड़े होने वाले वाहन जाम का कारण बनते हैं। कई बार तो स्थिति यह रहती है कि पुलिस भी लाचार बनी नजर आती है। इसके लिए प्रशासन की ओर से कोई पहल नहीं हो रही है।

चांदपुर नगर में बिजनौर व धनौरा मार्ग पर दो रेलवे क्रा¨सग हैं। क्रा¨सग से कुल मिलाकर दिन और रात में आठ बार ट्रेन गुजरती हैं। विशेषकर पौने नौ बजे और सवा 11 बजे पैसेंजर और गढ़वाल ट्रेन गुजरने के समय जैसे ही क्रा¨सग बंद होता है तो वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है। यही हाल शाम को पैसेंजर व गढ़वाल ट्रेनों के गुजरने के समय रहता है। स्थिति यह रहती है कि वाहन आगे निकालने के लिए लोगों के बीच होड़ सी मच जाती है। ऐसे में क्रा¨सग के दोनों ओर वाहन बेतरतीब ढंग से खड़े हो जाते हैं। चाहे वह बड़ा वाहन हो या फिर बाइक। भीषण जाम के बीच लोग आपाधापी करते हैं और कई बार तो स्थित झगड़े की भी बन जाती है। इस अव्यवस्था के लिए कोई इंतजाम नहीं हो पा रहा है। यह स्थिति काफी समय है, लेकिन वाहनों की संख्या दिनोंदिन बढ़ने से समस्या और भी विकट हो रही है। रोजाना स्थिति यह रहती है कि दूर-दूर तक वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है और लोग जाम से जूझते नजर आते हैं। ट्रैफिक पुलिस के नाम पर दो होमगार्ड ही यहां व्यवस्था संभालते नजर आते हैं, वह भी कभी-कभी। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ही व्यवस्था संभालती है। पिछले कई वर्षों से लोग दोनों क्रा¨सग पर फ्लाई ओवर बनवाने की मांग करते आ रहे हैं। कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र ¨सह का कहना है कि क्रा¨सग पर होमगार्डों की तैनाती रहती है। ट्रैफिक पुलिस के लिए मांग की जाएगी। हालांकि, स्थानीय पुलिस ही व्यवस्था संभालती रहती है।

chat bot
आपका साथी