शूटिग में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

खुर्जा इंस्टिट्यूट आफ शूटिग बीबीसी स्कूल सिकंदराबाद में हुई शूटिग चैंपियनशिप में हेजलमून स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए नगर व जिले का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा के दम पर मेडल भी जीते। विद्यालय पहुंचने पर खिलाड़ियों को स्वागत भी किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Jan 2020 06:13 PM (IST) Updated:Tue, 28 Jan 2020 06:13 PM (IST)
शूटिग में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
शूटिग में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

बिजनौर, जेएनएन।

खुर्जा इंस्टीट्यूट आफ शूटिग बीबीसी स्कूल सिकंदराबाद में हुई शूटिग चैंपियनशिप में हेजलमून स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए नगर व जिले का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा के दम पर मेडल भी जीते। विद्यालय पहुंचने पर खिलाड़ियों को स्वागत भी किया गया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या रूचि शर्मा ने बताया कि 20 से 23 जनवरी तक सिकंदराबाद में स्व. किरन चोपड़ा मैमोरियल शूटिग चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में अंडर 12 वर्ग, अंडर 19 व अंडर 21 के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें विद्यालय से अंडर 12 में मनु यादव ने स्वर्ण, समीर यादव ने रजत तथा नीलाक्ष देशवाल ने कांस्य पदक प्राप्त किया। अंश डबास ने बालक वर्ग में अंडर 18 में स्वर्ण पदक तो मान्या मित्तल ने अंडर 18 बालिका वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। टीम एंट्री अंडर 12 में मनु यादव, समीर यादव तथा नीलाक्ष देशवाल ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वहीं अंडर 18 में अंश डबास, देववंश चौधरी तथा अनुभव चौधरी ने रजत पदक प्राप्त किया। टीम एंट्री अंडर 19 में सक्षम गर्ग, प्रत्यक्ष देशवाल और ईशान अग्रवाल ने रजत पदक प्राप्त किया।

----------

chat bot
आपका साथी