एक और राशन डीलर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

एक और राशन डीलर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Apr 2020 09:29 PM (IST) Updated:Wed, 08 Apr 2020 06:05 AM (IST)
एक और राशन डीलर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
एक और राशन डीलर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बिजनौर, जेएनएन। कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन में लोगों को खाद्यान्न उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकताओं में है। जिला पूर्ति अधिकारी राशन डीलरों के खिलाफ लगातार सख्त रुख अपनाए हुए हैं। बावजूद इसके राशन डीलर हेराफेरी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। खाद्यान्न के स्टाक में कमी पाए जाने पर उन्होंने मंगलवार को एक और राशन डीलर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिला पूर्ति अधिकारी ने सोमवार को भी दो राशन डीलरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

एडीएम-ई विनोद कुमार गौड़ एवं जिला पूर्ति अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने मंगलवार को एफसीआई गोदाम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने अभिलेखों की जांच की तथा मौजूदा स्टाक की जानकारी ली। उन्होंने तौल कांटों की क्षमता को फिर से जांचने एवं उनका रखरखाव दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

इसके बाद जिला पूर्ति अधिकारी ने नजीबाबाद में कई राशन डीलरों की दुकान का निरीक्षण किया। स्टाक में कमी पाए जाने पर उन्होंने नजीबाबाद में एक राशन डीलर नीरज शर्मा के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

उल्लेखनीय है कि सोमवार को भी डीएसओ ने स्टॉक कम पाए जाने पर दो राशन डीलरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जबकि दो राशन डीलर के लाइसेंस निरस्त भी किए थे। उन्होंने कहा कि राशन डीलर समय से दुकान खोलें। कोई भी कार्डधारक बिना राशन लिए वापस न जाएं। प्रत्येक दशा में एक समय में पांच से अधिक कार्डधारक दुकान पर जमा न हों। कार्डधारकों को निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न नहीं देने एवं किसी भी प्रकार की अन्य अनियमितता पाए जाने पर राशन डीलर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी