मां भारती के सच्चे सपूत थे नेताजी सुभाषचंद्र बोस

नजीबाबाद नगर की विभिन्न शिक्षण व सामाजिक संस्थाओं के कार्यकर्ताओं ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई। कार्यकर्ताओं ने मां भारती के सपूत महानायक सुभाषचंद्र बोस के बलिदान को याद किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Jan 2022 10:52 PM (IST) Updated:Sun, 23 Jan 2022 10:52 PM (IST)
मां भारती के सच्चे सपूत थे नेताजी सुभाषचंद्र बोस
मां भारती के सच्चे सपूत थे नेताजी सुभाषचंद्र बोस

बिजनौर, जागरण टीम। नजीबाबाद नगर की विभिन्न शिक्षण व सामाजिक संस्थाओं के कार्यकर्ताओं ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई। कार्यकर्ताओं ने मां भारती के सपूत महानायक सुभाषचंद्र बोस के बलिदान को याद किया।

नजीबाबाद-जलालाबाद मार्ग पर लाला मग्घुशरण सरस्वती विद्या मंदिर के बाहर स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा स्थल पर नागरिक एकत्र हुए। प्रधानाचार्य अशोक कुमार, राष्ट्रीय कश्यप निषाद जागरण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विकास कश्यप, सभासद दीपक कुमार, प्रदीप डेजी आदि नागरिकों ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई। अशोक कुमार ने कहा कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस त्याग, तप और राष्ट्रभक्ति की गाथा गढ़ने वाले मां भारती के सच्चे सपूत थे। सुभाषचंद्र बोस के नाम से देशवासियों में देशभक्ति का संचार होता है। उन्होंने युवाओं को नेताजी आदर्शो को अपनाने की सलाह दी। नरेंद्र कुमार पाल, अमर कुमार, गौरव कुमार आदि मौजूद रहे। एसडीएम पब्लिक स्कूल कमालपुर खाईखेड़ी में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर संगोष्ठी आयोजित हुई। प्रधानाचार्या पूनम राजपूत ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस को महान क्रांतिकारी बताते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व से प्रेरणा लेकर राष्ट्र के प्रति समर्पित होने की सलाह दी। शिक्षक-शिक्षिकाओं ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर रिमझिम बलूनी, राहुल चौहान, नर्गिस अंसारी, दानिश अंसारी, फरहाना मालिक, पिकी गोस्वामी, प्रीति, शिवानी यादव, प्रतीक्षा चौहान, मानवी, सुरभि, अंजली यादव, शगुन आदि उपस्थित रहे। शिवसैनिकों ने धूमधाम से मनाई ठाकरे की जयंती

धामपुर में शिव सेना कार्यालय पर शिवसैनिकों ने बाला साहेब ठाकरे व सुभाषचंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर भारतीय संस्कृति की रक्षा करने का संकल्प भी लिया। वहीं ऊमरी के भारत सेवाधाम आश्रम में भी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई गई।

शनिवार को शिवसेना कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में देश को आजादी दिलाने में सुभाषचंद्र बोस की कुर्बानी को याद किया। साथ ही बाला साहेब ठाकरे की जयंती पर उनके सिद्धांतों व हिदुत्व की विचारधारा पर चलकर शिवसेना को गांव-गांव, नगर-नगर से प्रत्येक घर से एक-एक व्यक्ति को शिवसेना का सदस्य बनाने की शपथ ली गई। इस मौके पर भारतीय संस्कृति की रक्षा करने का संकल्प भी लिया गया। इस अवसर पर मंडल प्रमुख आरके आर्य एडवोकेट, चौधरी संजय राणा, विनोद चौहान, डा. रणवीर सिंह, हरिओम सैनी, क्षेत्रपाल प्रजापति, ब्रजमोहन प्रजापति, रवि सैनी, नवीन कुमार, राजू सैनी, राहुल, मनवीर यादव आदि मौजूद रहे।

ऊमरी : भारत सेवाधाम आश्रम मोरना में रविवार सुबह नेता सुभाष चंद्र बोस के 126वें जन्मदिन पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर देशभक्ति गीत व नेता सुभाष चंद्र बोस पर आधारित नाटकों का आयोजन किया गया। संस्थान के महासचिव अनिल कुमार कमल ने सभी से उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया है। संस्थान के व्यवस्थापक देवराज कमल, आचार्य हरेंद्र, रामचरन सिंह, कमलेश त्यागी, देशबंधु, जितेंद्र चौधरी, उमेश प्रधान, चंद्रशेखर, स्वामी गोपालदास, मेघराज आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी