बीवी को नहीं भेजने पर की थी सास-ससुर की हत्या

जेएनएन बिजनौर स्योहारा क्षेत्र के गांव चकमहमूद सानी में सास-बहू का हत्यारोपित दामाद को पुलि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 10:13 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 10:13 PM (IST)
बीवी को नहीं भेजने पर की थी सास-ससुर की हत्या
बीवी को नहीं भेजने पर की थी सास-ससुर की हत्या

जेएनएन, बिजनौर : स्योहारा क्षेत्र के गांव चकमहमूद सानी में सास-बहू का हत्यारोपित दामाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित ने पत्नी को अपने साथ नहीं भेजने से नाराज दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया है। वह प्रेम संबंध होने के शक में साढू की भी हत्या करना चाहता था। पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर छुरा बरामद कर लिया है। आरोपित पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

स्योहारा से सटे गांव चकमहमूद सानी निवासी अब्दुल मलिक और उसकी पत्नी वकीला की 17 जनवरी की दामाद ने गला रेतकर हत्या कर दी थी। साढू घायल कर दिया था। मृतक की बेटी और हत्यारोपित की पत्नी अंजुम की तहरीर पर रिजवान पुत्र हबीब निवासी गांव भलेड़ी थाना जानसठ जिला जनपद के खिलाफ हत्या और जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया गया था। शुक्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने बताया कि आरोपित रिजवान को स्वाट और थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक कुछ समय पूर्व कबाड़े का काम करते हुए उसकी जान-पहचान अंजुम से हो गई। अंजुम से उसने निकाह कर लिया। कुछ समय बाद दोनों में विवाद रहने लगा। तीन माह पूर्व रिजवान ने अंजुम को जंगल ले जाकर पेड़ से बांधकर पीटा। इस घटना के बाद वह मायके आ गई, तभी से वह मायके में रह रही थी। वह अंजुम को लेने के लिए ससुराल जाता था, लेकिन सास-ससुर नहीं भेजा। इसी बीच उसे शक हो गया कि ससुराल में रह रहे साढू फईमुद्दीन से भी अंजुम के प्रेम संबंध है। इस पर आरोपित को लगा कि सास-ससुर और साढू अंजुम को नहीं जाने देंगे। इसी के चलते उसने तीनों की हत्या की ठान ली। घटना के दिन पहले ससुर की हत्या कर दी। इसके बाद सास वकीला को मौत के घाट उतार दिया। आवाज सुनकर साढू फईमुद्दीन कमरे से बाहर आया। रिजवान ने उस भी हमला कर दिया। इसी बीच चीख-पुकार मच गई। अंजुम ने शोर मचा दिया। घबराकर आरोपित फरार हो गया। एसपी ने आरोपित पर 25 हजार रुपये के इनाम घोषित किया था। स्वाट टीम ने आरोपित को स्योहारा क्षेत्र के पुलिया से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। टीम में स्वाट प्रभारी राजकुमार शर्मा, थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार गौड़ आदि शामिल रहे।

हरिद्वार व देवबंद तक

घूम आया आरोपित

आरोपित दोहरे हत्याकांड के बाद हरिद्वार भाग गया था। इसके बाद देवबंद के कलियर शरीफ चला गया। स्वाट टीम उसके पीछे लगी थी। वह काफी समय पानीपत रहा था। आरोपित ने बताया कि घटना के बाद वहां नहीं गया। चूंकि उसे भनक थी कि पुलिस वहां पर जरुर जाएगी। इसके लिए वह हरिद्वार और देवबंद घूमता रहा।

chat bot
आपका साथी