1500 मीटर की दौड़ में मोहित ने बाजी मारी

1500 मीटर की दौड़ में मोहित ने बाजी मारी

By JagranEdited By: Publish:Thu, 07 Jul 2022 12:14 AM (IST) Updated:Thu, 07 Jul 2022 12:14 AM (IST)
1500 मीटर की दौड़ में मोहित ने बाजी मारी
1500 मीटर की दौड़ में मोहित ने बाजी मारी

1500 मीटर की दौड़ में मोहित ने बाजी मारी

बिजनौर, जेएनएन। श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 121 वीं जयंती के मौके पर नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में बुधवार को 1500 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया। हल्दौर ब्लाक के ग्राम दारानगर गंज में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में मोहित कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ग्राम दारानगर गंज में आयोजित 1500 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में मोहित कुमार प्रथम, मानटी कुमार द्वितीय एवं मोहम्मद फरहद तृतीय रहे। इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि भारतीय सेना के सेवानिवृति अधिकारी उदय भान सिंह गौंसाई ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया। इस मौके पर जिला युवा अधिकारी नम्रता कौशल ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की मदद से 1951 में भारतीय जनसंघ की स्थापना की। साथ ही उन्होंने देश को सशक्त बनाने में अहम योगदान दिया। मुख्य अतिथि उदय भान सिंह ने कहा की जनसंघ के संस्थापक ने देश की एकता एवं अखंडता के लिए अपना पूरा जीवन न्यौछावर कर दिया। उन्होंने एक भारत श्रेष्ठ भारत के बारे में लड़ाई लड़ी। उन्होंने युवाओं को एकजुट रहकर देश की एकता को बनाए रखने एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। इसके उपरांत मुख्य अतिथि ने विजयी प्रतिभागियों को ट्राफी एवं सभी धावकों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक नीरज कुमार ने योगदान दिया।

chat bot
आपका साथी