आइसीयू में भर्ती युवक के घेर में शरारती तत्वों ने धान के पुआल और थ्री व्‍हीलर में लगाई आग Bijnaur News

धामपुर में रोडवेज की टक्कर से गंभीर घायल युवक के थ्री व्हीलर और धान के पुआल के ढेर में कुछ शरारती तत्‍वों ने आग लगाई।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Mon, 09 Dec 2019 12:33 PM (IST) Updated:Mon, 09 Dec 2019 12:33 PM (IST)
आइसीयू में भर्ती युवक के घेर में शरारती तत्वों ने धान के पुआल और थ्री व्‍हीलर में लगाई आग Bijnaur News
आइसीयू में भर्ती युवक के घेर में शरारती तत्वों ने धान के पुआल और थ्री व्‍हीलर में लगाई आग Bijnaur News

बिजनौर, जेएनएन। धामपुर थाना क्षेत्र के गांव दहलावाला निवासी सरफराज अहमद (25) पुत्र आबिद हुसैन के मकान के पास स्थित घेर में रविवार देर रात कुछ शरारती तत्वों ने थ्री व्हीलर और धान की पुआल के ढेर में आग लगा दी। जिससे सारा सामान जल के राख हो गया। युवक थ्री व्हीलर से साप्ताहिक बाजारों एवं गांव में फेरी लगाकर दाल ,साबुन, सर्फ, हल्दी, मिर्च, मसाले आदि बेचकर अपने परिवार की गुजर-बसर करता है।

यह है मामला

शनिवार की शाम सरफराज को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी थी, गंभीर हालत में वह मुरादाबाद के अस्पताल में आईसीयू में भर्ती है। गांव में सरफराज के मकान के पास घेर में टीन शेड की पशुशाला है, जिसमें पशु बंधते हैं तथा उसी के अंदर सरफराज अपना थ्री व्हीलर खड़ा करता है। पशुशाला में ही धान की पुआल का ढेर लगा हुआ था। पशुशाला के बाहर गांव निवासी एक और व्यक्ति की इनोवा कार भी खड़ी थी। रविवार की रात्रि कुछ शरारती तत्व सरफराज की पशुशाला के अंदर घुसे और उन्होंने पहले पशुशाला में बंधे पशुओं को खोल कर बाहर निकाल दिया। इसके बाद धान की पुआल के ढेर से पुआल उठाकर लाए और थ्री व्हीलर के चारों ओर डालकर उस पर कोई ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। जिससे थ्री व्हीलर जलकर राख हो गया, जाते समय शरारती तत्वों ने धान की पुआल के ढेर में भी आग लगा दी। जिससे पुआल भी जलकर राख हो गई। पशुशाला के बाहर खड़ी इनोवा कार को उन्होंने छोड़ दिया। सोमवार तड़के सरफराज अहमद के परिजन सो कर उठे तब उन्हें आग लगने का पता लगा, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। सरफराज के परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक कमल सिंह पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सरफराज अहमद के परिजनों ने अभी इस संबंध में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है। ग्रामीणों का मानना है कि रंजिशन किसी व्यक्ति ने इस घटना को अंजाम दिया है। 

chat bot
आपका साथी