विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नजीबाबाद में एमडीएस के दिव्यम ने किया स्कूल टाप

By JagranEdited By:
Published: Sat, 31 Jul 2021 10:48 PM (IST)

यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएड का परीक्षा परिणाम घोषित किया। परीक्षा परिणाम देखकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। मूर्ति ...और पढ़ें

नजीबाबाद में एमडीएस के दिव्यम ने किया स्कूल टाप
नजीबाबाद में एमडीएस के दिव्यम ने किया स्कूल टाप

जेएनएन, बिजनौर। यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएड का परीक्षा परिणाम घोषित किया। परीक्षा परिणाम देखकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। मूर्ति देवी सरस्वती इंटर कालेज के हाईस्कूल में दिव्यम कंडवाल ने 91.17 प्रतिशत अंक प्राप्त स्कूल टाप किया। मूर्ति देवी सरस्वती इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अनुपम माहेश्वरी ने कालेज के अनुसार हाईस्कूल में दिव्यम कंडवाल ने 91.17 प्रतिशत अंक, आदित्य सिंह ने 87.17 प्रतिशत अंक, आशुतोष ने 84.67 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इंटर विज्ञान वर्ग में शिवम राजपूत ने 84 प्रतिशत अंक, शिवम ने 82 प्रतिशत, नवनीत कुमार ने 81.4 प्रतिशत अंक और श्रेय सिघल ने 80.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

मूर्ति देवी कन्या इंटर कालेज की प्रधानाचार्या शोभा वर्मा ने बताया कि हाईस्कूल में कनिका वर्मा ने 87.83 प्रतिशत अंक, रिया राजपूत ने 85.83 प्रतिशत अंक एवं खुशी चौहान ने 83.83 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इंटर विज्ञान वर्ग में अनुष्का वर्मा ने 84.6 प्रतिशत अंक, छवि भास्कर 83.4 प्रतिशत अंक, वाणिज्य वर्ग इल्मा नाज ने 76.6 प्रतिशत अंक, मानविकी वर्ग में सना ने 75.2 प्रतिशत अंक, विशा रानी ने 75 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

नजीबुद्दौला ग‌र्ल्स इंटर कालेज की प्रधानाचार्या शबाना परवीन ने बताया कि हाईस्कूल में महक व हुमारिया ने 88.5 प्रतिशत अंक, शकीबा शर्मा ने 84.5 प्रतिशत अंक, जुबिया ने 82.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इंटर में सुमाया ने 80.6 प्रतिशत अंक, महनाज आलम ने 78.4 प्रतिशत अंक, सानिया ने 77.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। -विद्यार्थियों ने रोष व्यक्त किया

नजीबाबाद: यूपी बोर्ड के विद्यार्थियों ने अन्य बोर्ड की अपेक्षा कम अंक दिए जाने पर रोष व्यक्त किया। विद्यार्थियों ने कहा कि उन्हें अंक उनकी योग्यता के अनुसार नहीं दिए गए है। जिससे उन्हें उच्च कक्षा में प्रवेश लेने में परेशानी होगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।