लाउडस्पीकर विवाद के संघर्ष में घायल की मौत, आठ पर रिपोर्ट दर्ज

किरतपुर:19 दिन पहले ग्राम असगरपुर में दो पक्षों में हुए संघर्ष में घायल एक व्यक्ति की मौत ह

By JagranEdited By: Publish:Sat, 01 Sep 2018 10:30 PM (IST) Updated:Sat, 01 Sep 2018 10:30 PM (IST)
लाउडस्पीकर विवाद के संघर्ष में घायल की मौत, आठ पर रिपोर्ट दर्ज
लाउडस्पीकर विवाद के संघर्ष में घायल की मौत, आठ पर रिपोर्ट दर्ज

किरतपुर:19 दिन पहले ग्राम असगरपुर में दो पक्षों में हुए संघर्ष में घायल एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक के पुत्र की ओर से आठ लोगों के खिलाफ पिता की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थाना क्षेत्र के ग्राम असगरपुर में 13 अगस्त को रविदास मंदिर पर लाउड स्पीकर पर भजन बज रहे थे। शाम को करीब सात बजे यशमत आदि ने लाउड स्पीकर बंद करा दिया। जिस पर महेंद्र ने एतराज किया। ग्रामीणों के अनुसार इस मामले में दोनों में कहासुनी हो गई। बीचबचाव होने पर दोनों अपने-अपने घर चले गए। आरोप है कि थोड़ी देर बाद यशमत अपने परिजनों एवं साथियों के साथ लाठी-डंडे लेकर महेंद्र के घर पहुंच गया और महेंद्र को लाठी-डंडों से जमकर पीटा। ग्रामीणों के आने पर हमलावर भाग गए। उसके बाद ग्रामीण यशवंत, चंद्रकिरण, रवि, अंकुल, ¨मटू, गौतम, बृहमजीत, संजीव एवं भूपे आदि ने दोनों पक्षो में समझौता कराकर मामला रफा-दफा करा दिया था।

महेंद्र के अंदरूनी चोटें आने के कारण उसकी तबीयत लगातार खराब रहने लगी थी। परिजनों ने उसका प्राइवेट चिकित्सक से उपचार कराया। चोट के कारण उसकी आंतें फटने से शनिवार को इलाज के दौरान महेंद्र की मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। मृतक के पुत्र सूरज ने यशमत, ऐतन, गौतम, मिन्टू, चन्द्रकिरन, अकुंल, रवि तथा बिरमे आदि के खिलाफ पिता की हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज करा दी। कोतवाल लव सिरोही ने रिपोर्ट दर्ज होने की पुष्टि की है।

chat bot
आपका साथी