न्याय दिलाने को मुखर हुई सांकेतिक डीएम उपासना

राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर सांकेतिक डीएम बनी उपासना सिंह ने सोमवार को कलक्ट्रेट में स्थित डीएम कार्यालय में जनता दर्शन के दौरान लोगों की फरियाद सुनीं और सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए। वहीं उन्होंने फरियादी दिव्यांग कविता को व्हील चेयर भेंट की। इसके अलावा कलक्ट्रेट सभागार में मतदाता दिवस पर सामूहिक शपथ भी दिलाई। इस मौके पर डीएम रमाकांत पांडेय ने उपासना को अपनी कुर्सी पर बैठाया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 06:15 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 06:15 PM (IST)
न्याय दिलाने को मुखर हुई सांकेतिक डीएम उपासना
न्याय दिलाने को मुखर हुई सांकेतिक डीएम उपासना

बिजनौर, जेएनएन। राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर सांकेतिक डीएम बनी उपासना सिंह ने सोमवार को कलक्ट्रेट में स्थित डीएम कार्यालय में जनता दर्शन के दौरान लोगों की फरियाद सुनीं और सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए। वहीं उन्होंने फरियादी दिव्यांग कविता को व्हील चेयर भेंट की। इसके अलावा कलक्ट्रेट सभागार में मतदाता दिवस पर सामूहिक शपथ भी दिलाई। इस मौके पर डीएम रमाकांत पांडेय ने उपासना को अपनी कुर्सी पर बैठाया।

सांकेतिक डीएम उपासना सिंह के समक्ष गौरव कुमार ने अपनी राइफल शस्त्र लाइसेंस नवीनीकरण के लिए प्रार्थना पत्र पेश किया। वहीं राष्ट्रीय शूटर अब्दुल्ला प्रवेश पुत्र डाक्टर शहबाज प्रवेश नजीबाबाद ने नया शस्त्र लाइसेंस जारी करने के लिए प्रार्थनापत्र दिया। उन्होंने एडीएम प्रशासन को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। कविता देवी हनी सिंह निवासी ग्राम उमरपुरजस्सू नत्थन ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना से लाभान्वित किए जाने के लिए प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया। दंपत्ति के दिव्यांग होने पर उन्होंने उक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जांच सीडीओ को सौंपकर कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं दिव्यांग कविता को व्हील चेयर उपलब्ध कराने के निर्देश जिला दिव्यांग अधिकारी को दिए। बाद में कविता को व्हील चेयर देने के बाद सम्मानपूर्वक बाहर तक छोड़ा।

इस मौके पर डीएम रमाकांत पांडे, अपर जिलाधिकारी प्रशासन विनोद कुमार गौड़, एवं राजस्व अवधेश कुमार मिश्र, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट परमानंद झा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रमोद कुमार आदि मौजूद थे। इसके अलावा सांकेतिक एडीएम प्रशासन शिफाली खान, एडीएम वित्त एवं राजस्व दीपा सैनी, वैष्णवी ने सीएमओ, खुशबू भारद्वाज ने एसडीएम सदर का काम काज देखा। सांकेतिक सीडीओ कशिश गुप्ता ने मनरेगा के कार्यों की पत्रावली का अवलोकन करने के साथ विकास भवन में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को मतदाता दिवस पर शपथ दिलाई।

chat bot
आपका साथी