मास्टर प्लान के ग्रीन बेल्ट के पेड़ों पर चला इलेक्ट्रिक आरा

बिजनौर: मास्टर प्लान के ग्रीम बेल्ट के सैकड़ों बीघे में मशहूर आम के बाग के पेड़ों पर र

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Nov 2018 08:37 PM (IST) Updated:Mon, 05 Nov 2018 08:37 PM (IST)
मास्टर प्लान के ग्रीन बेल्ट के पेड़ों पर चला इलेक्ट्रिक आरा
मास्टर प्लान के ग्रीन बेल्ट के पेड़ों पर चला इलेक्ट्रिक आरा

बिजनौर: मास्टर प्लान के ग्रीम बेल्ट के सैकड़ों बीघे में मशहूर आम के बाग के पेड़ों पर रात के अंधेरे में इलेक्ट्रिक आरा चलाया जा रहा है। कालोनी काटने की प्ला¨नग के तहत पेड़ों का कटान किया जा रहा है। प्रशासन व वन विभाग सबकुछ जानकर भी अनजान बना हुआ है।

नजीबाबाद रोड पर एसडी पुरम के सामने सैकड़ों बीघे का आम का बाग है, जिसमें हजारों आम के पेड़ हैं। बाग में सीजन के समय काफी फल आता है। इस जमीन पर प्रभावशाली लोगों की नजर लग गई है। रात के अंधेरे से लेकर दिन के उजाले में हरे-भरे पेड़ों पर आरा चला दिया गया है। बड़ी चालानी से आम के पेड़ काटे जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि चंद पेड़ काटने की अनुमति का दावा करने वाले ठेकेदार सैकड़ों पेड़ों की बलि ले चुका है। मास्टर प्लान में यह इलाका ग्रीन बेल्ट है। तत्कालीन डीएम ने भी इसे बिजनौर की हरियाली बताई थी।

आम आदमी को एक पेड़ भी काटने की अनुमति नहीं देने वाले प्रशासन भी इस पर खामोशी अख्तियार किए हुए हैं। सोमवार को खुलेआम पेड़ काटे गए हैं। हाईवे पर स्थित बाग में पूरे अमले के सामने आरा व कुल्हाड़ी चल रही है। शहर के बीच में आ चुके बाग के खत्म होने पर पर्यावरण को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। पेड़ कटवाने वालों के प्रभाव के आगे सब खामोश है। बताया जा रहा है कि आम के पेड़ों को काटकर यहां पर कॉलोनी काटी जानी है। एसडीएम सदर ब्रजेश कुमार ने पेड़ कटने की जानकारी से इन्कार किया है। उनका कहना है कि उनसे कोई अनुमति नहीं ली गई है। वन विभाग से अनुमति की भी कोई जानकारी नहीं है।

chat bot
आपका साथी