पीएसी बटालियन के लिए आईजी ने किया दौरा

जेएनएन बिजनौर। पीएसी की बटालियन स्थापित करने की कवायद में आईजी पीएसी ने आला पुलिस अधिकारि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 08 Jan 2021 10:42 PM (IST) Updated:Fri, 08 Jan 2021 10:42 PM (IST)
पीएसी बटालियन के लिए आईजी ने किया दौरा
पीएसी बटालियन के लिए आईजी ने किया दौरा

जेएनएन, बिजनौर। पीएसी की बटालियन स्थापित करने की कवायद में आईजी पीएसी ने आला पुलिस अधिकारियों के साथ दो स्थानों पर जमीन का निरीक्षण किया।

शुक्रवार को आईजी पीएसी अमित चंद्रा ने पीएसी कमांडेंट अशोक कुमार, बिजनौर एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र, एसडीएम ब्रजेश कुमार सिंह, सीओ गजेंद्रपाल सिंह, तहसीलदार राधेश्याम वर्मा, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता धनप्रकाश आदि अधिकारियों के साथ नांगलसोती में पीएसी बटालियन के लिए चिन्हित भूमि का निरीक्षण किया। उन्होंने राजस्व विभाग का नक्शा देखा और गंगा की धारा भी देखी। निरीक्षण के दौरान आईजी पीएसी अमित चंद्रा ने इस भूमि के पास बह रही गंगा की एक छोटी धार के प्रति चिता व्यक्त करते बताया कि वन विभाग और उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर आगे की रूपरेखा पर चर्चा की जाएगी। यहां से अधिकारी गांव रायपुर खास में भूमि निरीक्षण के लिए रवाना हुए। राजस्व अधिकारियों के अनुसार नांगल के गंगा खादर में ग्राम पंचायत नांगल की लगभग 150 एकड़ जमीन मौजूद है।

मंडावली: आईजी पीएसी अमित चंद्रा ने एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र व पीएससी के नौवीं बटालियन के कमांडेंट अशोक कुमार के साथ मंडावली थाना क्षेत्र के गांव रामदासवाली के समीप पीएसी बटालियन स्थापित करने की कवायद के चलते भूमि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम बृजेश कुमार, सीओ गजेंद्रपाल सिंह, थाना अध्यक्ष हिमांशु चौहान आदि मौजूद रहे। गुरुद्वारा श्री गुरुसिघ सभा कमेटी का हुआ विस्तार

जेएनएन, बिजनौर। गुरुद्वारा श्री गुरु सिघ सभा प्रबंध कमेटी के चुने गये प्रधान राजेंद्र सिंह प्रिस द्वारा शुक्रवार को कमेटी का विस्तार कर घोषणा की गई। नव मनोनीत पदाधिकारियों को सरोपा पहनाकर सम्मानित किया गया।

कमेटी के प्रधान राजेंद्र सिंह प्रिस द्वारा डा. प्रेम सिंह राठौर को संरक्षक, गुरनाम सिंह भाटिया को उपप्रधान, देवेंद्र सिंह बेदी को जनरल सेकेट्री, डा. गुरचरन सिंह व हरनाम सिंह राठौर को उप सेकेट्री, रणवीर सिंह को खजांची, गुरमीत सिंह, बिरेंद्र सिंह, अमरेंद्र सिंह गांधी, रविन्द्र सिंह राठौर, दर्शन सिंह दीवान को आडिटर, हरजीत सिंह सोडी, सतवीर सिंह लोहिया को कोठारी, राजन सिहं मुंशी, गुरमेल सिंह मुंशी, बलविन्द्र सिंह को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया। इसके अलावा अन्य को जत्थेदार चुना गया। नवगठित कमेटी के पदाधिकारियों को गुरुघर के वजीर ज्ञानी अरविन्द्र सिंह द्वारा सरोपा पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ संगत से गुरुघर की सेवा करने में कमेटी का अपेक्षित सहयोग करने का आह्वान किया।

chat bot
आपका साथी