सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों संग किसानों ने किया दिल्ली कूच

जेएनएन बिजनौर। कृषि कानून के विरोध और गणतंत्र दिवस के अवसर पर ट्रैक्टरों से परेड निका

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 10:42 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 10:42 PM (IST)
सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों संग किसानों ने किया दिल्ली कूच
सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों संग किसानों ने किया दिल्ली कूच

जेएनएन, बिजनौर। कृषि कानून के विरोध और गणतंत्र दिवस के अवसर पर ट्रैक्टरों से परेड निकालने के लिए हजारों किसानों ने दिल्ली कूच कर दिया। चार ब्लाक क्षेत्र से तकरीबन 300 ट्रैक्टर-ट्रालियां किसानों के साथ गांव बागड़पुर पहुंची। इस दौरान पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने उनसे वार्ता करने का प्रयास भी किया, लेकिन किसान अपनी जिद पर अड़े रहे और शाम को दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

धनौरा रोड स्थित गांव बागड़पुर में महेंद्र सिंह टिकैत स्मारक के मैदान में सुबह से ही किसान ट्रैक्टर-ट्रालियों से पहुंचने लगे थे। यहां जलीलपुर ब्लाक, नूरपुर, अफजलगढ़ व स्योहारा ब्लाक क्षेत्र से किसानों का सिलसिला शाम चार बजे के बाद तक जारी रहा। दोपहर में ही दो से अधिक ट्रैक्टर-ट्रालियां बागड़पुर पहुंच चुकी थी। किसानों के दिल्ली कूच करने की तैयारी को देख मौके पर एडीएम विनोद कुमार गौड़, एसपी सिटी प्रवीण रंजन, सीओ शुभ सुचित, एसडीएम संगीता, कोतवाली प्रभारी पंकज तोमर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। गांव के बाहर उन्होंने बैरिकेडिग भी की। शाम पांच बजे के बाद जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह के नेतृत्व में किसान तकरीबन 300 ट्रैक्टर-ट्रालियों से दिल्ली कूच कर गए। उधर, पुलिस इस दौरान चाह कर भी कुछ नहीं कर सकी। हालांकि, पुलिस बागड़पुर से गुजर रही ट्रैक्टर-ट्रालियों की एंट्री करने में जुटी रही।

नगीना: ट्रैक्टर के साथ दिल्ली जा रहे भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने नगीना-बिजनौर मार्ग पर रोकर वापस भेज दिया। शुक्रवार दोपहर क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ता ट्रैक्टर पर सवार होकर किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रहे थे। किसान यूनियन कार्यकर्ताओं के नगीना-बिजनौर मार्ग पर पहुंचने की सूचना पर बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ थाना प्रभारी कृष्ण मुरारी मौके पर पहुंचे और बिजली घर के सामने बैरिकेटिग कर किसानों को आगे जाने से रोक दिया। किसानों को आगे जाने से रोके जाने पर किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी नोंकझोंक व झड़प भी हुई। बाद में किसान दिल्ली जाने के लिए दूसरे रास्तों से बिजनौर चले गए।

chat bot
आपका साथी