गैस गोदाम में मिला किसान का शव

आकू (बिजनौर): नहटौर-कमालपुर मार्ग स्थित गैस गोदाम पर शुक्रवार सुबह एक किसान का शव मिला

By JagranEdited By: Publish:Fri, 04 Jan 2019 10:17 PM (IST) Updated:Fri, 04 Jan 2019 10:17 PM (IST)
गैस गोदाम में मिला किसान का शव
गैस गोदाम में मिला किसान का शव

आकू (बिजनौर): नहटौर-कमालपुर मार्ग स्थित गैस गोदाम पर शुक्रवार सुबह एक किसान का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम पर भेज दिया है।

क्षेत्र के गांव बिलासपुर निवासी अवनीश (40) पुत्र स्व. यादराम खेती का काम करता था। वह रात के समय नहटौर स्थित एक गैस एजेंसी पर चौकीदारी भी करता था। गुरुवार शाम को रोज की तरह घर से खाना खाकर गोदाम की रखवाली के लिए गया था। शुक्रवार सुबह गैस एजेंसी कर्मचारी नईम अहमद गोदाम पर पहुंचा। उसने देखा कि गोदाम का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। कमरे में तेज आवाज में गाने बज रहे थे। उसने गेट खुलवाने का काफी प्रयास किया, लेकिन नहीं खुला। कर्मचारी ने इसकी जानकारी गैस गोदाम स्वामी को दी। मौके पर पहुंचे अन्य कर्मचारी गोदाम की दीवार फांदकर अंदर घुसे तो देखा कि अवनीश पलंग पर मृत पड़ा है। उसके शरीर पर लिहाफ आदि भी नहीं था। मौके पर परिजनों के अलावा प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार पहुंचे और जांच की। बाद में एएसपी सत्यजीत गुप्ता, सीओ धामपुर महावीर ¨सह रजावत ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौत के कारणों का अभी कुछ पता नहीं चल सका है। साथ ही परिजन भी कुछ कहने को तैयार नहीं हैं। इस मामले में मृतक किसान के चाचा जसराम ¨सह ने तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस आत्महत्या के ¨बदु पर भी जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी