ईवीएम की पारदर्शिता संदेह के घेरे में

भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर ने कहा कि लोकसभा चुनाव में ईवीएम की पारदर्शिता संदेह के घेरे में है। जनता ने देश की बागडोर एक बार फिर भाजपा के हाथों में सौंपकर बहुत बड़ी भूल की है यह आने वाला बता देगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 May 2019 10:00 PM (IST) Updated:Mon, 27 May 2019 06:19 AM (IST)
ईवीएम की पारदर्शिता संदेह के घेरे में
ईवीएम की पारदर्शिता संदेह के घेरे में

नजीबाबाद : भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर ने कहा कि लोकसभा चुनाव में ईवीएम की पारदर्शिता संदेह के घेरे में है। जनता ने देश की बागडोर एक बार फिर भाजपा के हाथों में सौंपकर बहुत बड़ी भूल की है, यह आने वाला बता देगा। चंद्रशेखर नजीबाबाद में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति/जनजाति जनजागृति महासंघ के कार्यक्रम में बोल रहे थे।

जिला पंचायत निरीक्षण भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर ने कहा कि कांशीराम के सिद्धांतों पर चलकर भीम आर्मी संघर्ष करती रहेगी। भीम आर्मी बहुजन समाज को उनका हक दिलाने के लिए तत्पर है। भाजपा दबे-कुचले वर्ग की कितनी बड़ी हितैषी है, यह गुजराल में अनुसूचित जाति के लोगों की हालत देखकर सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। चंद्रशेखर ने कहा कि गुजरात में आज भी जाति विशेष के लोगों को आज भी घोड़ी पर नहीं चढ़ने दिया जाता है।

चंद्रशेखर ने कहा कि भाजपा ने हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में राष्ट्रभाव को मुद्दा बनाकर चुनाव जीता है। देश की जनता भाजपा के लोकलुभावने वादों में फंस गई है। आने वाले दिनों में भाजपा का असली चेहरा देखकर जनता को अपनी गलती का एहसास जरूर होगा। चंद्रशेखर ने कहा कि चुनाव में हम हारे जरूर हैं, लेकिन लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। फिर एक बार बहुजन समाज को एकजुट करेंगे और अधिकारों के लिए संघर्ष करेंगे। ईवीएम की पारदर्शिता पर उंगली उठाने के सवाल पर चंद्रशेखर ने कहा वे बैलेट से चुनाव के पक्ष में हैं।

इससे पहले चंद्रशेखर के नजीबाबाद पहुंचने पर अतर सिंह, रामनाथ सिंह, निहाल सिंह, संजीव कुमार, गिरवर सिंह, तेजपाल, योगेंद्र सिंह, शिवराज सिंह, देवल सिंह, रोहित सागर, लोकेश आदि ने स्वागत किया। निहाल सिंह की अध्यक्षता एवं रामनाथ सिंह के संचालन में कार्यक्रम के समापन पर लोगों ने रोजा इफ्तार में शिरकत की।

------------

चरनजीत सिंह

chat bot
आपका साथी