बर्फानी हवा से ठिठुरा जनपद

पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्र में साफ दिखाई दे। सर्द हवाओं ने लोगों को ठिठुरने को मजबूर कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jan 2019 10:33 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jan 2019 10:33 PM (IST)
बर्फानी हवा से ठिठुरा जनपद
बर्फानी हवा से ठिठुरा जनपद

बिजनौर : पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्र में साफ दिखाई दे रहा है। पिछले कई दिनों से मौसम में कोहरे का असर कम है, लेकिन बर्फानी हवाओं ने लोगों को ठिठुरने को मजबूर कर रखा है। मौसम में अधिक ठंड होने से तापमान में भारी गिरावट हो रही है। बुधवार को जिले के अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान में .9 डिग्री सेल्सियस कम हो गया। दिन ढलते ही बाजारों की सड़कों पर सन्नाटा छाने लगा है। लोग ठंड से बचने के लिए घरों में कैद होने को मजबूर हो रहे हैं। ठंड से बचने के लिए लोग रूम हीटर व लकड़ियों के अलाव जला रहे हैं। नगीना अनुसंधान की वेधशाला के अनुसार बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस मापा गया। जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस मापा गया था।

जासं, चांदपुर: पिछले दो दिनों से सर्द हवाओं के चलते सुन्न बढ़ी महसूस हो रही है, तो सुबह और रात में भी अच्छी खासी ठंड हो रही। वहीं, दिन में सुबह के समय धूप तो खिलती है, लेकिन दिन बढ़ने के साथ आसमान में बादल छा रहे हैं। मंगलवार के बाद बुधवार को भी आसमान में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। बुधवार को मौसम काफी बदला हुआ नजर आया। दोपहर में आसमान में बादलों के बीच सूर्यदेव भी लुकाछुपी का खेल खेलते दिखाई दिए तो सर्द हवाओं के बीच ठिठुरन बढ़ी। शाम को तो स्थिति सुन्न वाली हो गई। लोगों का कहना है कि जनवरी का आधा महीना बीत चुका है, लेकिन ठंड अपना रंग दिखा रही है। लोगों का कहना है कि इस तरह के मौसम में ठंड कम नहीं होगी। हालांकि, ऐसे मौसम से प्रतीत हो रहा है कि बारिश की संभावना है। बारिश के बाद ही मौसम के हालात सुधरेंगे।

chat bot
आपका साथी