हर्षोल्लास से मनाया मकर संक्रांति का पर्व

बिजनौरजेएनएन। नगर में आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर मकर संक्रांति का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर त्योहार के महत्व के बारे में बताया गया। साथ ही पूजा-अर्चना कर परिवार में सुख-समृद्धि की कामना की गई। बाद में खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 15 Jan 2020 06:50 PM (IST) Updated:Wed, 15 Jan 2020 06:50 PM (IST)
हर्षोल्लास से मनाया मकर संक्रांति का पर्व
हर्षोल्लास से मनाया मकर संक्रांति का पर्व

हर्षोल्लास से मनाया मकर संक्रांति का पर्व

बिजनौर,जेएनएन। नगर में आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर मकर संक्रांति का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर त्योहार के महत्व के बारे में बताया गया। साथ ही पूजा-अर्चना कर परिवार में सुख-समृद्धि की कामना की गई। बाद में खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

बुधवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तत्वावधान में आरएसम इंटर कॉलेज, चंपा देवी, जैतरा आदि स्थानों पर मकर संक्रांति का त्योहार मनाया गया। इस मौके पर मकर संक्रांति के त्योहार के बारे में बताया। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि मकर संक्रांति का पर्व दक्षिणायन से उत्तरायण की ओर जब सूर्य नारायण स्वामी जाते हैं तो मनाया जाता है। बाद में उड़द की दाल, चावल की खिचड़ी, मट्ठा, दही, रेबड़ी, मूंगफली आदि वितरित की गई। इस अवसर पर अनिल कुमार, नवनीत सिंह, पराग अग्रवाल, विकास कुमार, जितेन्द्र कुमार, विपिन, राजेश, नरोत्तम, मगन, पीयूष, आदित्यवीर, सुभाष, शिवकुमार, राजीव, पुष्पेंद्र आदि उपस्थित रहे।

वहीं, राजपूत विहार कालोनी स्थित अनंत श्री शिवशक्ति पीठ एवं संस्कारशाला में भी मकर संक्रांति का त्योहार मनाया गया। इस अवसर पूजा-अर्चना कर परिवार सुख-शांति की कामना की गई। बाद में खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर आचार्य दिनेशचन्द्र भारद्वाज, राजीव त्यागी, अनिल शर्मा, कविता भारद्वाज, भूमि भारद्वाज आदि उपस्थित रहे। इसके अलावा पुराना धामपुर स्थित रविदास मंदिर पर हिदू युवा वाहिनी के तत्वावधान में मकर संक्रांति का त्योहार मनाया गया। खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर मंडल प्रभारी डॉ एनपी सिंह, पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता, अनिल कुमार, राकेश चौधरी, जितेन्द्र सिंह चौहान, दीप सौरभ सिंह आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी