Bijnor News: बढ़ापुर वन रेंज में हाथियों के बीच संघर्ष, नर हाथी की मौत, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम

Bijnor News मंगलवार रात बढ़ापुर वन रेंज में हाथियों के चिंघाड़ने की आवाजें आ रही थीं। वनकर्मियों ने क्षेत्र में गश्त की। बढ़ापुर वन रेंज में एक हाथी मृत पड़ा मिला। उसके शरीर पर गहरी चोट के निशान थे। डीएफओ नजीबाबाद घटनास्थल पर पहुंचे।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Thu, 01 Dec 2022 07:00 AM (IST) Updated:Thu, 01 Dec 2022 07:00 AM (IST)
Bijnor News: बढ़ापुर वन रेंज में हाथियों के बीच संघर्ष, नर हाथी की मौत, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम
बढ़ापुर वन रेंज में नर हाथी की मौत

बिजनौर, जागरण संवाददाता। उत्तराखंड सीमा पर बिजनौर वन प्रभाग नजीबाबाद की बढ़ापुर वन रेंज में हाथियों में संघर्ष हो गया, जिसमें एक नर हाथी की मौत हो गई। डीएफओ नजीबाबाद और उत्तराखंड के कोठड़ी रेंज के वनकर्मियों की टीम ने मौका मुआयना किया। इंडियन वेटनरी रिसर्च इंस्टीट्यूट (आइवीआरआइ) बरेली की टीम गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम करेगी।

रात में आ रही थी हाथियों के चिंघाड़ने की आवाज 

मंगलवार रात वन क्षेत्र में हाथियों के चिंघाड़ने की आवाजें आ रही थीं। जिस पर बुधवार सुबह वनकर्मियों ने क्षेत्र में गश्त की। बढ़ापुर वन रेंज के कक्ष संख्या-1 में एक हाथी मृत पड़ा मिला। उसके शरीर पर गहरी चोट के निशान थे। डीएफओ नजीबाबाद डा.मनोज शुक्ला घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया, जिस हाथी की मौत हुई है, वह व्यस्क नर था और उसकी आयु भी 15 वर्ष से अधिक थी। 

65 साल होती है हाथी की औसत उम्र 

डीएफओ ने बताया हाथी की औसतन उम्र 65 साल होती है। आसपास बड़े हाथी के पांव के निशान भी देखे गए। जिससे लगता है कि दोनों हाथियों में संघर्ष हुआ होगा। बगनला गांव निवासी सुमेर सिंह, नियाजुल हसन, चरण सिंह, जगमोहन सिंह ने भी हाथियों के चिंघाड़ने की आवाजें सुनी थी। डीएफओ ने बताया, संघर्ष के बाद बड़ा हाथी उत्तराखंड की कोठड़ी रेंज की ओर निकल गया, उसके पांवों के निशान उस ओर मिले हैं। दूसरे हाथी के भी घायल होने की आशंका के चलते वनकर्मियों की टीम कांबिंग में लगाई गई है। ताकि उस पर नजर रखी जा सके।

- - - - - 

जमीन कब्जे को लेकर भूमाफिया आमने-सामने 

बिजनौर, जागरण संवाददाता। मंडावर थाना क्षेत्र के गंगा पार खादर क्षेत्र में बुधवार को एक भूमाफिया अपने साथियों को लेकर गंगा पार जमीन पर कब्जा कर जोतने के लिए गया था। जमीन जोतने को लेकर गंगा पार बसे गांवों के ग्रामीणों और भूमाफिया में में विवाद हो गया। दोनों ओर से तमंचे निकल आए। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपित फरार हो गए। बताया जा रहा है कि तमंचे गंगा में फेंक दिए। कुछ युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच  की जा रही है।

chat bot
आपका साथी