लॉकडाउन हटा, बाजार में उमड़ी भीड़

बिजनौर जेएनएन। पचपन घंटे के लॉकडाउन के बाद सोमवार को बाजार खुलने पर भारी भीड़ उमड़

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Aug 2020 11:03 PM (IST) Updated:Tue, 11 Aug 2020 06:03 AM (IST)
लॉकडाउन हटा, बाजार में उमड़ी भीड़
लॉकडाउन हटा, बाजार में उमड़ी भीड़

बिजनौर, जेएनएन। पचपन घंटे के लॉकडाउन के बाद सोमवार को बाजार खुलने पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान शारीरिक दूरी के दावे हवाई साबित हुई। खरीदारी करने में गाईडलाइन के नियम भूल गए। हालांकि बिना वजह घर से निकले लोगों के पुलिस ने चालान काट दिए। जन्माष्टमी के चलते हुई भीड़-भाड़ से जाम के हालात रहे।

सोमवार को सवेरे से ही जिलेभर की सड़कों पर आवाजाही सामान्य हो गई थी। नेशनल हाइवे, स्टेट हाइवे और अन्य जिला मार्गों पर खूब वाहन दौड़ते दिखाई दिए। गांव देहात से लोग शहरों की ओर रुख किया। बिजनौर शहर ही नहीं, बल्कि अन्य शहरों और कस्बों में लोगों की भारी भीड़ दिखाई दी। दुकानों पर लोग बिना शारीरिक दूरी के खरीदारी करते रहे। इस दौरान केले, सेब और अमरुद की खूब बिक्री हुई। इस दौरान फलों के दामों में उछाल आया। गोपाल लड्डू और पूजा सामग्री की बिक्री हुई। इन दुकानों पर लाइन लगाकर सामान बिका। कुछ स्थानों पर कोरोना गाइड लाइन का पालन हुआ। वहीं कुछ दुकानों पर नियम मजाक बनकर रहे गए। व्यापारी राजकुमार, राजीव चौधरी का कहना है कि त्योहार के चलते भीड़भाड़ रही है। वह बिना मास्क के किसी को सामान नहीं दे रहे हैं। इस दौरान काफी संख्या में लोग बिना मास्क के घूमते नजर आए। भीड़ को देख यह अनुमान लगाना मुश्किल था कि कोरोना काल भी चल रहा है। तमाम लोग एहतियात भी बरतने को तैयार नहीं है। अधिकांश लोग अपने निजी वाहनों से आए। जिसके चलते जाम की स्थिति बनी रही। शास्त्री चौक, जॉनी के चौराहे समेत कस्बों में भारी भीड़ जुटी। जाम में वाहन फंसे रहे। हालांकि पुलिस ने चेकिग अभियान भी चलाया। बिना वजह घर से निकले लोगों के चालान काट दिए गए। प्रतिबंध के दिनों जिलेभर में 150 चालान काटे गए। सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता ने बताया कि लोगों को शारीरिक दूरी बनाने और मास्क लगाने की सख्त हिदायत है, ऐसे लोगों पर जुर्माना की कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी