पोस्टर मेकिग से महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरुक

एसबीडी महिला महाविद्यालय में शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से मिशन शक्ति अभियान के तहत पोस्टर व स्लोगन मेकिग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं ने महिला सुरक्षा के प्रति संदेश दिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Dec 2020 11:14 PM (IST) Updated:Fri, 18 Dec 2020 11:14 PM (IST)
पोस्टर मेकिग से महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरुक
पोस्टर मेकिग से महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरुक

बिजनौर जेएनएन। एसबीडी महिला महाविद्यालय में शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से मिशन शक्ति अभियान के तहत पोस्टर व स्लोगन मेकिग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने महिला सुरक्षा के प्रति संदेश दिया।

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा विषय पर एसबीडी महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को स्लोगन व पोस्टर मेकिग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मिशन शक्ति के सह-नोडल अधिकारी अर्चना की ओर से छात्राओं को जागरूक किया गया। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न विभागों की छात्राओं ने महिला सुरक्षा और इसके प्रति जागरूक करते कई संदेश देते हुए पोस्टर और स्लोगन बनाए। प्रतियोगिता में निर्णायक मण्डल में फरहाना हाशिम अर्थशास्त्र विभाग एवं डा. ललिता शर्मा समाज शास्त्र विभाग शामिल रहीं। महाविद्यालय की प्राचार्या पूनम चौहान ने सभी स्लोगनों की सराहना की एवं स्लोगन को सामाजिक जागरूकता का एक सु²ढ़ माध्यम बताया। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नंदिनी सैनी, द्वितीय स्थान दीपाली चौहान तथा तृतीय स्थान शगुफा नाज एवं अल्स बामशकूर ने प्राप्त किया। स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रिया रानी, द्वितीय स्थान प्रेरणा शर्मा ने हासिल किया, वहीं तृतीय स्थान पर पूजा रही। प्रतियोगिता में आकांक्षा, अक्षिता, इरम नूर, राफिया परवीन, इलमा, प्रेरणा शर्मा आदि छात्राओं ने भी प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में डा. चारू अग्रवाल, डा. पायल शर्मा, डा. अल्पना सिंह व नगमा परवीन और रोहित कुमार का सहयोग रहा।

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दी जानकारी

बिजनौर। विकास खंड अल्हैपुर परिसर स्थित सभागार में शुक्रवार को स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सरकार की ओर से समूह की महिलाओं द्वारा शुरू की गई राशन वितरण योजना की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही समूह के खातों में भेजी जा रही धनराशि और अन्य आनलाइन प्रक्रिया को लैपटॉप पर दिखा कर समझाया गया।

विकास खंड अल्हैपुर में हुए प्रशिक्षण शिविर में एडीओ (आइएसबी) दीनदयाल सिंह ने समूह की महिलाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की आर्थिक मदद के लिए उन्हें गांवों में राशन वितरण का कार्य सौंपा गया है। जिसमें महिलाओं को वितरण के साथ-साथ खातों में पेमेंट और समूह के खातों में भेजी जाने वाले धनराशि की आनलाइन प्रक्रिया समझाई गई। इस योजना के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संदेशों को भी समूह की महिलाओं को बताया गया। साथ ही पेमेंट और राशन वितरण संबंधी प्रक्रिया को लैपटॉप के माध्यम से दिखाकर समझाया गया।

एडीओ (आइएसबी) दीनदयाल सिंह ने बताया कि ब्लाक के सभी गांवों में सक्रिय स्वयं सहायता समूहों को राशन वितरण के लिए दौरान बरती जाने वाली सावधानी और सूखा राशन के रखरखाव आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस मौके पर ब्लाक मिशन मैनेजर पूनम, राजकुमार, रेनू, लीलाधर आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी