बच्चों के बीच विवाद में गई एक वृद्ध की जान

बीते शुक्रवार को बच्चों के बीच खेल-खेल में हुए विवाद में दो परिवारों में विवाद हो गया था जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसकी उपचार के दौरान मंगलवार तड़के मौत हो गई। मृतक के पुत्र ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 06:12 PM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 06:12 PM (IST)
बच्चों के बीच विवाद में गई एक वृद्ध की जान
बच्चों के बीच विवाद में गई एक वृद्ध की जान

जेएनएन, बिजनौर। बीते शुक्रवार को बच्चों के बीच खेल-खेल में हुए विवाद में दो परिवारों में विवाद हो गया था, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसकी उपचार के दौरान मंगलवार तड़के मौत हो गई। मृतक के पुत्र ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

ग्राम कोटकादर में अनुसूचित जाति के बच्चे गिल्ली-डंडा खेल रहे थे। 60 वर्षीय गंगाराम पुत्र लाल सिंह ने बच्चों को यह कहते हुए खेलने से मना किया कि घरों के बिल्कुल पास गिल्ली-डंडा न खेलें, किसी के गिल्ली लग जाएगी। उस समय बच्चे खेलकर चले गए। कुछ देर बाद गंगाराम अपनी पत्नी दयावती के साथ घर से कहीं जा रहा था। आरोप है कि मलखान आदि ने पीछे से आकर गंगाराम के सिर में डंडे से कई वार किए, जिससे गंगाराम गिर पड़ा। दयावती के शोर मचाने पर गंगाराम के स्वजन व पड़ोसी पहुंच गए। हमलावर भाग गए। घायल गंगाराम को लेकर उसका भाई फूल सिंह व पुत्र सुनील थाने गए। पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए नगीना सरकारी अस्पताल भेज दिया, जहां से उसे बिजनौर रेफर कर दिया।

स्वजनों ने बताया कि जिला चिकित्सालय में इलाज सही नहीं होने पर घायल गंगाराम को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करा दिया, जहां मंगलवार सुबह चार बजे उसकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र सुनील ने मलखान पुत्र किशन, जैकी पुत्र अनोस व बिट्टू पुत्र गोबिद के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। गंगाराम की मौत के बाद से तीनो आरोपित फरार बताए जा रहे हैं। मृतक की पत्नी दयावती ने बताया कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। घटना के समय से ही आरोपित खुलेआम घूम रहे थे। पुलिस ने जांच करना भी गंवारा नहीं समझा। मृतक के पांच लड़के व तीन लड़की हैं। दो लड़कों व दो लड़कियों की शादी हो चुकी है। पुलिस पोस्टमार्टम के लिए शव कब्जे में ले लिया है।

chat bot
आपका साथी