यूपी में महिलाओं के खिलाफ अपराध जारी, बिजनौर में हत्या के बाद चारपाई से बांधकर शव जलाया

बिजनौर में हैवानियत का मामला सामने आया है। यहां पर महिला की हत्या के बाद खाट से बांधकर उसका शव भी जला दिया गया है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Sat, 18 Jan 2020 01:12 PM (IST) Updated:Sat, 18 Jan 2020 01:34 PM (IST)
यूपी में महिलाओं के खिलाफ अपराध जारी, बिजनौर में हत्या के बाद चारपाई से बांधकर शव जलाया
यूपी में महिलाओं के खिलाफ अपराध जारी, बिजनौर में हत्या के बाद चारपाई से बांधकर शव जलाया

बिजनौर, जेएनएन। उत्तर प्रदेश में सरकार के तमाम जतन के बाद भी महिलाओं के प्रति अपराध की बाढ़ जारी है। बिजनौर में हैवानियत का मामला सामने आया है। यहां पर महिला की हत्या के बाद खाट से बांधकर उसका शव भी जला दिया गया है। महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद हत्या कर शव को जलाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस अब पड़ताल में लगी है।

बिजनौर शहर कोतवाली क्षेत्र के गजरौला शिव व झलरा संपर्क मार्ग पर शुक्रवार देर शाम जंगल में एक महिला का जला हुआ शव मिला। शव को चारपाई पर रखकर जलाया गया है। वहां पर मौके से एक जिंदा व खाली कारतूस मिला है। जिससे पूरी आशंका है कि पहले गोली मारकर महिला की हत्या की गई है। इसके साथ ही यह भी आशंका है कि महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद हत्या की गई हो। मृतका की कानों में बाली भी मिली है। आशंका है हत्या कर शव को बाग में जलाया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। जले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

बिजनौर के गांव गजरौला शिव-झलरा संपर्क मार्ग पर नोएडा के बिसंबर का आम का बाग है। बाग व जमीन को गजरौला शिव के गजंफ्फर अली ने ठेके पर ले रखा है। बाग के अंदर ही कुआं है। गजंफ्फर अली शुक्रवार शाम बाग में गया। बाग में वह कुएं की साइड में गया तो एक जला हुआ शव देखा। यह देखकर उसके होश उड़ गए। सूचना पर शहर कोतवाल रमेश चंद शर्मा समेत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। जांच पड़ताल कर जले शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लाश को चारपाई पर रखकर आग लगाई गई है। वहां पर जली हुई चारपाई उल्टी पड़ी हुई है। महिला के पैर जलने से बचे हैं। शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस की टीमें मौके पर जांच पड़ताल में जुटी है। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस जांच में जुटी है। आसपास के गांव में शिनाख्त प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक संजीव त्यागी ने बताया है कि जला हुआ शव मिला है। जांच की जा रही है। बहराल शव के शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस ने जल चुके शव के अवेशेषों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहां आस पास का मौका मुआयना भी किया।  

chat bot
आपका साथी