निर्धनों की सेवा करना पुनीत कार्य: खुर्शीद

नजीबाबाद (बिजनौर): नगर पंचायत साहनपुर में हुए कार्यक्रम में ठंड से बचाव के लिए 100 निर्धन लोगों को ल

By Edited By: Publish:Sun, 29 Nov 2015 09:37 PM (IST) Updated:Sun, 29 Nov 2015 09:37 PM (IST)
निर्धनों की सेवा करना पुनीत कार्य: खुर्शीद

नजीबाबाद (बिजनौर): नगर पंचायत साहनपुर में हुए कार्यक्रम में ठंड से बचाव के लिए 100 निर्धन लोगों को लिहाफ वितरित किए गए। इस दौरान चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी ने सभी लोगों से निर्धन लोगों की मदद को आगे आने का आह्वान किया गया।

नगर पंचायत साहनपुर कार्यालय पर रविवार को सुबह दस बजे हुए कार्यक्रम में चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी ने कहा कि निर्धन एवं असहाय लोगों की मदद करना पुनीत कार्य है। इन लोगों की मदद करने से मानसिक एवं आत्मिक सुख की प्राप्ति होती है, इसलिए सभी को निर्धन एवं सहयोग लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए, ताकि उक्त लोग भी समाज की मुख्य धारा से जुड़े सके। इस दौरान उन्होंने ठंड से बचाव के लिए करीब 100 लोगों को लिहाफ वितरित किए।

चेयरमैन ने बताया कि नगर पंचायत की ओर से करीब एक हजार निर्धन लोगों को लिहाफ वितरित किए जाएंगे। कार्यक्रम में मोहम्मद अहसान, नवाब, लईक, मोहम्मद अंजार, तनवीर, शकील, मोहम्मद फुरकान, सादिक बेग, सरफराज, तसलीम, फुरकान मंसूरी, आसिफ एवं महबूब आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी