धनतेरस पर रही बाजारों में रही लोगों की भीड़, खूब की खरीददारी

बिजनौर : धनतेरस पर्व जिले भर में परम्परागत तरीके से मनाया गया। इस मौके पर बाजारों में बेहद भीड़ रही।

By Edited By: Publish:Tue, 21 Oct 2014 10:15 PM (IST) Updated:Tue, 21 Oct 2014 10:15 PM (IST)
धनतेरस पर रही  बाजारों में रही लोगों की भीड़, खूब की खरीददारी

बिजनौर : धनतेरस पर्व जिले भर में परम्परागत तरीके से मनाया गया। इस मौके पर बाजारों में बेहद भीड़ रही। लोगों ने बर्तन और अन्य सामान खरीदे।

धनतेरस पर्व पर मंगलवार को लोगों ने बर्तनों के अतिरिक्त सजावटी सामान, देवी-देवताओं की प्रतिमा, झालरें एवं अन्य सामान की जमकर खरीददारी की। बाजार में तिल रखने की भी जगह दिखाई नहीं दे रही थी। मुख्य बाजारों में दिन भर जाम की स्थिति बनी रही।

बाजारों में लगा जाम

नजीबाबाद :धनतेरस पर्व पर सुबह से नजीबाबाद के मुख्य बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बाजार कल्लूगंज, सुराही बाजार एवं चौक बाजार में लोगों ने जमकर खरीददारी की। इस दौरान महिलाओं ने बर्तन एवं चांदी व सोने के जेवरात, लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, बर्तन आदि खरीदारी की। वहीं मां लक्ष्मी-गणेश के कलेंडर भी खरीदे गए। दुकानदार राकेश, लवी, मोहित एवं कपिल आदि का कहना है कि बाजारों में जमकर खरीददारी हुई है। बाजारों में भीड़ की अधिकता की वजह से मुख्य बाजारों में जाम की स्थिति बनी रही। सुरक्षा के मद्देनजर बाजारों में पुलिस बल तैनात रहा। पुलिसकर्मियों ने बड़े वाहनों एवं रिक्शा को बाजारों में नहीं घुसने दिया। इसके अलावा मंडावली, नांगलसोती और जलालाबाद के बाजारों में भी लोगों ने खरीददारी की।

व्यापारियों की रही दीपावली

चांदपुर: धनतेरस पर्व पर लोग नए बर्तन व सोना चांदी खरीदना शुभ मानते है। यही कारण है कि लोगों ने मंगलवार को बर्तन, सोने चादी के आभूषण, लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा व कंदील आदि की जमकर खरीदारी की। भीड़ को देखते हुए बाजारों में पुलिसकर्मी तैनात रहे।

chat bot
आपका साथी