आमने-सामने भिड़े दो वाहन, सात घायल

थाना क्षेत्र के छतमी गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर सड़क हादसे में सात लोग घायल हो गए। सोमवार को आमने-सामने तेज रफ्तार दो चार पहिया वाहनों में जोरदार टक्कर होने से सात लोग दघायल हो गये। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर सभी को जिला अस्तपाला रेफर कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Nov 2019 05:46 PM (IST) Updated:Mon, 25 Nov 2019 05:46 PM (IST)
आमने-सामने भिड़े दो वाहन, सात घायल
आमने-सामने भिड़े दो वाहन, सात घायल

जासं, गोपीगंज (भदोही) : थाना क्षेत्र के छतमी गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर सड़क हादसे में सात लोग घायल हो गए। सोमवार को आमने-सामने तेज रफ्तार में दो चार पहिया वाहनों में जोरदार टक्कर होने से सात लोग घायल हो गये। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रविवार को देर शाम मीरजापुर से बारात में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग प्रयागराज की ओर जा रहे थे। सामने से आ रहे अनियंत्रित वाहन ने टक्कर मार दिया। दुर्घटना में दोनों वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद मची चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने करिश्मा, मुस्कान, विजय कुमार, काजल शर्मा, नितेश व चालक विपिन कुमार निवासी खजुरी देहात, मीरजापुर को बाहर निकाला। पुलिस जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी