गैस सिलेंडर फटने से गंभीर रुप से तीन झुलसे

जासं ज्ञानपुर (भदोही) गोपीगंज थाना क्षेत्र के डुहिया गाव में गैस सिलेंडर फटने से महिला और उसक

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Jun 2019 12:26 AM (IST) Updated:Mon, 03 Jun 2019 06:18 AM (IST)
गैस सिलेंडर फटने से गंभीर रुप से तीन झुलसे
गैस सिलेंडर फटने से गंभीर रुप से तीन झुलसे

जासं, ज्ञानपुर (भदोही): गोपीगंज थाना क्षेत्र के डुहिया गाव में गैस सिलेंडर फटने से महिला और उसके दो बच्चे झुलस गए। गाव निवसी महिला हिरावती रविवार की देर रात घर में गैस पर खाना बना रही थी। इस बीच गैस रिसाव से सिलेंडर में आग लग गई। आग की लपटें देख उसका बेटा राजू और पुत्री नीलम आग बुझाने का प्रयास करने लगे। जब तक आग पर काबू पाते, तब तक सिलेंडर ब्लास्ट कर गया। जिससे तीनों गंभीर रूप से झुलस गए। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को बीएचयू वाराणसी के लिए चिकित्सकों ने रेफर कर दिया।

chat bot
आपका साथी