10 हजार वाहन चालकों ने तोड़ा यातायात नियम

सड़क पर हो रही घटनाओं में हो रही दर्दनाक मौत पर अंकुश लगाने के लिए सरकार की ओर से लाख कवायद की जा रही। बावजूद इसके लोग यातायात नियमों का पालन नहीं कर पा रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Nov 2019 10:37 PM (IST) Updated:Sat, 23 Nov 2019 06:00 AM (IST)
10 हजार वाहन चालकों ने तोड़ा यातायात नियम
10 हजार वाहन चालकों ने तोड़ा यातायात नियम

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : सड़क पर हो रही घटनाओं में हो रही दर्दनाक मौत पर अंकुश लगाने के लिए सरकार की ओर से तमाम कवायद की जा रही है। बावजूद इसके लोग यातायात नियमों का पालन नहीं कर पा रहे हैं। आलम यह है कि जिले में 10 हजार वाहन चालकों ने यातायात नियमों की अनदेखी की। चेकिग अभियान में अलग-अलग थानों में पुलिस ने चालान करने की कार्रवाई की है। इसमें से अब तक तीन हजार चालकों के खिलाफ नोटिस जारी की जा चुकी है।

सड़क दुर्घटनाओं में आए दिन दो-तीन लोगों की जान गंवानी पड़ रही है। इसके लिए यातायात पुलिस के साथ ही साथ परिवहन विभाग समय- समय पर जन जागरूकता अभियान चलाता रहता है। पुलिस की ओर से यातायात माह तो परिवहन विभाग यातायात सप्ताह के माध्यम से चालकों को जागरूक करता है। इसके बाद भी सड़क हादसा थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस के अभिलेखों पर गौर किया जाए तो अक्टूबर माह से अब तक 10 हजार वाहन चालकों ने नियमों को तोड़ा है। नियम तोड़ने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। इसमें से तीन हजार चालकों को नोटिस भी भेजी जा चुकी है जबकि सात हजार चालकों की नोटिस अभी तक तैयार नहीं की जा सकी है। पुलिस क्षेत्राधिकारी यातायात भूषण वर्मा ने बताया कि 15 दिन के अंदर नोटिस भेजने का नियम है। जिन वाहनों का चालान किया गया है। उन्हें नोटिस भेजे जाने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जिसे नोटिस नहीं भेजी गई होगी उसे भी भेज दी जाएगी। यह प्रक्रिया निरंतर चलती रहती है।

chat bot
आपका साथी