तटवर्ती गांवों में व्यवस्था ध्वस्त, हांफ रहा प्रशासन

तटवर्ती गांव और गंगा घाटों पर व्यवस्था ध्वस्त है। जहां-तहां प्लास्टिक कचरे का ढेर लगा हुआ है तो जर्जर शौचालय अफसरों को मुंह चिढ़ा रहे हैं। व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए प्रशासन हांफ रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Jan 2020 10:06 PM (IST) Updated:Sun, 26 Jan 2020 06:02 AM (IST)
तटवर्ती गांवों में व्यवस्था ध्वस्त, हांफ रहा प्रशासन
तटवर्ती गांवों में व्यवस्था ध्वस्त, हांफ रहा प्रशासन

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : तटवर्ती गांव और गंगा घाटों पर व्यवस्था ध्वस्त है। जहां-तहां प्लास्टिक कचरे का ढेर लगा हुआ है तो जर्जर शौचालय अफसरों को मुंह चिढ़ा रहे हैं। व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए प्रशासन हांफ रहा है। मीरजापुर और प्रयागराज सीमा तक साफ-सफाई के लिए अधिशासी अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जर्जर सड़कों को ठीक कराने के अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देशित किया गया है। यात्रा को लेकर की जा रही तैयारी में प्रत्येक गांव में आरती चबूतरा बनाया जा रहा है। सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर भी अधिकारियों के पसीने छूट रहे हैं। तैयारी में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाह रहे हैं। सुरक्षा की दृष्टि से भी नोडल अधिकारी मंडलायुक्त प्रीति शुक्ला ने अधिकारियों को निर्देशित किया है।

बलिया जिले से 27 जनवरी को निकलने वाली गंगा यात्रा 29 जनवरी को जिले में पहुंचेगी। इसके स्वागत के लिए व्यापक स्तर पर तैयारी चल रही है। यात्रा तीन तरह से निकाली जाएगी। एक तो बलिया से निकली गंगा यात्रा जीटी रोड होते ही सीतामढ़ी पहुंचेगी। दूसरी यात्रा प्रभारी मंत्री जय प्रकाश निषाद की अगुआई में बर्जी गांव से निकाली जाएगी। तटवर्ती गांवों से होते हुए सीतामढ़ी पहुंचेगी। इसके पश्चात तीसरी यात्रा जल मार्ग से सीतामढ़ी पहुंचेगी। गंगा यात्रा में मुख्यमंत्री को भी शामिल होने का कयास लगाया जा रहा है। वीडियो कांफ्रेंसिग कर अधिकारियों को भी मुख्यमंत्री सचेत कर चुके हैं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। यात्रा को लेकर सीतामढ़ी में तैयारी भी जोरों पर चल रही है। भाजपा अध्यक्ष ने सौंपी कमान

जोरई स्थित जिला कार्यालय में हुई बैठक में गंगा यात्रा के जिला संयोजक आशाराम तिवारी ने भाजपा पदाधिकारियों को कमान सौंपी है। तटवर्ती 47 गांवों में प्रत्येक गांव में एक-एक पदाधिकारी को जिम्म्मेदारी सौंपी है। जिलाध्यक्ष विनय कुमार श्रीवास्तव को चकराजाराम, अरई और दुगुना गांव में चौपाल लगाएंगे। इसके अलावा चालीस से अधिक पदाधिकारी आवंटित गांव में 27 और 30 जनवरी को चौपाल लगाएंगे।

chat bot
आपका साथी