पूजा पंडालों में उमड़ी भीड़

नगर सहित ग्रामीण अंचलों में स्थापित विघ्न विनाशक श्री गणेश पूजा पंडालों में शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सिद्धि विनायक के दर्शन को श्रद्धालु फूल मालाओं के साथ देर रात तक पंडालों में पहुंचते रहे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Sep 2018 05:19 PM (IST) Updated:Fri, 14 Sep 2018 10:47 PM (IST)
पूजा पंडालों में उमड़ी भीड़
पूजा पंडालों में उमड़ी भीड़

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : नगर सहित ग्रामीण अंचलों में स्थापित विघ्न विनाशक श्री गणेश पूजा पंडालों में शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सिद्धि विनायक के दर्शन को श्रद्धालु फूल मालाओं के साथ देर रात तक पंडालों में पहुंचते रहे। भक्ति गीतों के चलते नगर से लेकर गांव तक का वातावरण भक्तिमय बना रहा।

गणेश पूजनोत्सव को लेकर नगर के गांव तक धूम मची हुई है। ज्ञानपुर नगर में रोडवेज बस स्टैंड और डीह में स्थित पंडालों में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई है। सुबह से लेकर शाम तक भक्तों की भीड़ भगवान गणेश के दर्शन पूजन में जुटी रही। विघ्न विनाशक के दर्शन पूजन के लिए सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। गणेश प्रतिमाओं का भव्य श्रृंगार कर संजाया संवारा गया है। पूजा पंडालों पर पुरोहितों द्वारा सुबह शाम आरती एवं पूजा कराई जा रही है। भक्तगण फूल, माला, मोदक तथा लडडू का भोग भगवान गणेश को चढ़ा रहे हैं। भक्तों द्वारा सुखमय जीवन के साथ ही देश के अमन चैन की भी कामनाएं की जा रही हैं।

गोपीगंज प्रतिनिधि के अनुसार: आकर्षक ढंग से सजे पंडालों में विराजमान भगवान गणेश की पूजा करने के लिए भक्तों की भीड़ लगने लगी है। सदरमोहल स्थित दुर्गा गली में मराठी समाज के सौजन्य से श्री गणेश उत्सव मंडल द्वारा परंपरागत तरीके से विधान पूर्वक गणेश प्रतिमा स्थापित की गई है। जहां पर गुरुवार की देर रात प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही नौ दिनों तक चलने वाले धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम का क्रम प्रारंभ हो गया है। पूजा के आचार्य पंडित रामजी पाठक द्वारा कलश स्थापना करा कर भगवान श्री गणेश का पंडाल में नौ दिवसीय अखंड ज्योति जलाई गई। कार्यक्रम में वस्त्र श्रृंगार, सुंदरकांड पाठ, बाल डांस प्रतियोगिता, मटकी फोड़ प्रतियोगिता, संगीत, पुष्प श्रृंगार, भक्ति संगीत आदि कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूरा वातावरण गणपति बप्पा मोरया, मंगलमूर्ति मोरया के जयकारों से गूंज रहा है। पूजा पंडालों में होने वाले धार्मिक आयोजनों से पूरा वातावरण गणेश भक्ति से सराबोर हो उठा है। दुर्गा गली में गणेश चतुर्थी का त्योहार उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। पहले दिन यजमान मुकुंद लाल ऊमर और सुषमा द्वारा गणपति का पूजन किया गया। मंडल के बाबूराव सावंत, कृष्णा निकम, वैभव निकम, शेखर ¨शदे, उत्तम जानकर, सतपाल जाधव विनीत कुमार मिश्र आदि थे।

ऊंज प्रतिनिधि के अनुसार : क्षेत्र के मुंगरहा गांव में आकर्षक ढंग से पंडाल तैयार किया गया है। इसमें विराजमान भगवान गणेश के दर्शन करने भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। सुबह और शाम आरती के साथ शुरू दर्शन- पूजन का सिलसिला देर रात तक चल रहा है।

खमरिया प्रतिनिधि के अनुसार: स्थानीय बाजार में भगवान गणेश पूजनोत्सव की धूम है। आकर्षक ढंग से सजे पंडालों में विराजमान गणेश के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। देर रात तक भक्त कतारबद्ध रहे।

chat bot
आपका साथी