किशोरी की मौत के मामले में सौतेली मां गिरफ्तार

जागरण संवाददाता गोपीगंज (भदोही) नगर के चुड़िहारी मोहाल में पिछले दिनों संदिग्ध स्थिति में

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Sep 2020 06:35 PM (IST) Updated:Tue, 15 Sep 2020 06:35 PM (IST)
किशोरी की मौत के मामले में सौतेली मां गिरफ्तार
किशोरी की मौत के मामले में सौतेली मां गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, गोपीगंज (भदोही) : नगर के चुड़िहारी मोहाल में पिछले दिनों संदिग्ध स्थिति में फांसी पर झूलती मिली किशोरी इतेशान बानों की मौत के मामले में उसकी सौतेली मां को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया।

मोहल्ला निवासी फिरदौस अली बाबा की पुत्री इतेशान बानो की पिछले दिनों मौत हो गई थी। घर के अंदर वह फासी पर झूलती मिली थी। मामले में खमरिया निवासी किशोरी के मामा वसीम अली ने अपनी भांजी की मौत की जानकारी पुलिस को दी थी। साथ ही सौंतेली मां द्वारा हत्या किए जाने का आरोप लगाया था। मामा की तहरीर पर चौकी इंचार्ज दयाशंकर ओझा ने फिरदौस अली की दूसरी पत्नी गुड़िया को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

chat bot
आपका साथी