प्रकोष्ठ संयोजकों को सौंपी गई जिम्मेदारियां

भाजपा कार्यकताओं की बैठक बुधवार को सरोई स्थित एक प्रतिष्ठान में हुई। इस दौरान विभिन्न प्रकल्पों, प्रकोष्ठों हेतु मनोनित संयोजकों व सह संयोजकों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। उन्हें उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में जी जान से जुट जाने का आह्वान किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Sep 2018 06:25 PM (IST) Updated:Wed, 12 Sep 2018 06:25 PM (IST)
प्रकोष्ठ संयोजकों को सौंपी गई जिम्मेदारियां
प्रकोष्ठ संयोजकों को सौंपी गई जिम्मेदारियां

जासं, भदोही: भाजपा कार्यकताओं की बैठक बुधवार को सरोई स्थित एक प्रतिष्ठान में हुई। इस दौरान विभिन्न प्रकल्पों, प्रकोष्ठों हेतु मनोनित संयोजकों व सह संयोजकों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। उन्हें उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में जी जान से जुट जाने का आह्वान किया गया।

पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी सर्वेश कुमार पाल ने कहा कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व आंतरिक ढांचे को मजबूत करने के प्रति गंभीर है। कहा कि प्रकल्पों व प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों का गठन इसी उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने लोगों से आगामी लोकसभा चुनाव में जी जान से जुट जाने का आह्नान किया। इस मौके पर डीघ प्रकोष्ठ के संयोजक पंकज तिवारी, सह संयोजक रोहित पांडेय, लघु उद्योग प्रकोष्ठ के संयोजक अशोक पाठक, सह संयोजक सुरेश दुबे, चिकित्सा प्रकोष्ठ के डा पीएस दुबे आदि को बधाई देते हुए उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया।

chat bot
आपका साथी