बापू के सिद्धांतों को अपनाने का लिया संकल्प

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि गुरुवार को उनके आदर्श व सिद्धांतों को आत्मसात करने के संकल्प के साथ मनाई गई। कांग्रेसजनों द्वारा गांधी पार्क ज्ञानपुर में आयोजित गोष्ठी में जहां उनके कृतित्व व व्यक्तित्व पर चर्चा की गई। उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रघुपति राघव राजाराम पतित पावन सीताराम का गायन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Jan 2020 06:02 PM (IST) Updated:Thu, 30 Jan 2020 06:02 PM (IST)
बापू के सिद्धांतों को अपनाने का लिया संकल्प
बापू के सिद्धांतों को अपनाने का लिया संकल्प

जागरण संवाददादाता, ज्ञानपुर (भदोही) : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि गुरुवार को उनके आदर्श व सिद्धांतों को आत्मसात करने के संकल्प के साथ मनाई गई। कांग्रेसजनों द्वारा गांधी पार्क ज्ञानपुर में आयोजित गोष्ठी में जहां उनके कृतित्व व व्यक्तित्व पर चर्चा की गई। उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रघुपति राघव राजाराम, पतित पावन सीताराम का गायन किया गया।

गांधी पार्क में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में जुटे कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर बारी-बारी से माल्यार्पण किया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य जगदीश प्रसाद पासी, प्रेमबिहारी उपाध्याय, माबूद खान, सुरेश उपाध्याय आदि ने आजादी की लड़ाई में राष्ट्रपिता के योगदान पर प्रकाश डाला। कहा कि राष्ट्रपिता बापू के बलिदान को देश कभी भुला नहीं पाएगा। लल्लन मिश्र, राजेश पांडेय, गुलजारीलाल, सिद्धार्थ मिश्र, अबरार अहमद, सगीर अहमद, जान मोहम्मद, लालमनि चौरसिया व अन्य थे। इसी तरह नगर के एक प्रतिष्ठान में राष्ट्रपिता की पुण्यतिथि में राजेंद्र प्रसाद दुबे, सत्येंद्र प्रकाश तिवारी, दीपक पांडेय, मृत्युंजय पांडेय आदि थे। रोहीं में राजेश दुबे के नेतृत्व में राष्ट्रपिता की पुण्यतिथि मनाई गई। बाल कल्याण समिति के तत्वावधान में गोष्ठी कर मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। समिति के अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने आजादी को लेकर उनके योगदान व बलिदान पर प्रकाश डाला।

chat bot
आपका साथी