ग्रामीण अंचलों में किया विरोध प्रदर्शन

शहर के साथ साथ ग्रामीण अंचलों की बाजारों में भारत बंद के आह्लान का अधिक प्रभाव नहीं पड़ा। सुरियावां में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व कार्यक्रम के अनुसार जुलूस निकाला तथा विरोध प्रदर्शन किया। जबकि चौरी, मोढ़ नईबाजार, सरोई में दुकानें रोज की तरह खुली रहीं। सुरियावां बाईपास चौराहे

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Sep 2018 07:07 PM (IST) Updated:Mon, 10 Sep 2018 07:07 PM (IST)
ग्रामीण अंचलों में किया विरोध प्रदर्शन
ग्रामीण अंचलों में किया विरोध प्रदर्शन

सुरियावां (भदोही) : शहर के साथ- साथ ग्रामीण अंचलों की बाजारों में भारत बंद के आह्वान का अधिक प्रभाव नहीं पड़ा। सुरियावां में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व कार्यक्रम के अनुसार जुलूस निकाला तथा विरोध प्रदर्शन किया। जबकि चौरी, मोढ़ नईबाजार, सरोई में दुकानें रोज की तरह खुली रहीं। सुरियावां बाईपास चौराहे पर पेट्रोल एवं डीजल की मूल्य वृद्धि के विरोध में कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर रामश्रृंगार पाठक, लालसाहब ¨सह, रामसूरत उपाध्याय, राजबली उपाध्याय, जिला दुबे आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

चौरी प्रतिनिधि के अनुसार: भारत बंद का स्थानीय बाजार पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। चौरी, ममहर सहित क्षेत्र की अन्य बाजारों में रोज की तरह सोमवार को भी चहल पहल रही। यहां किसी संगठन अथवा पार्टी ने विरोध प्रदर्शन नहीं किया। मोढ़ प्रतिनिधि के अनुसार भारत बंद पूरी तरह विफल साबित हुआ। बाजार में सभी दुकानें खुली रहीं तथा किसी ने भारत बंद का समर्थन नहीं किया।

chat bot
आपका साथी