पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पर्यावरण संरक्षण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को काशी नरेश राजकीय महाविद्यालय के छात्रावास परिसर में पौधारोपण का कार्यक्रम किया गया। इस दौरान जुटे लोगों ने

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Jul 2020 07:00 PM (IST) Updated:Sun, 19 Jul 2020 07:00 PM (IST)
पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : पर्यावरण संरक्षण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को काशी नरेश राजकीय महाविद्यालय के छात्रावास परिसर में पौधारोपण का कार्यक्रम किया गया। इस दौरान जुटे लोगों ने आम, गूलर, पीपल, पाकड़ व बरगद के पौधों का रोपण किया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि पौधों के रोपण के साथ उसके संरक्षण का भी प्रयास करना होगा। तभी पौधों को लगाने की सार्थकता सिद्ध होगी। एसके गुटगुटिया ने पेड़-पौधों के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि बगैर वृक्ष के स्वस्थ जीवन व स्वच्छ पर्यावरण की कल्पना नहीं की जा सकती। प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण कर उसे बचाने का प्रयास करना होगा। इस मौके पर प्रभात रंजन आदि थे।

chat bot
आपका साथी