तत्काल टिकट को भटक रहे यात्री, बढ़ रहा आक्रोश

जागरण संवाददाता लालानगर (भदोही) गोपीगंज नगर स्थित ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर यात्रियों

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Dec 2020 05:55 PM (IST) Updated:Tue, 29 Dec 2020 05:55 PM (IST)
तत्काल टिकट को भटक रहे यात्री, बढ़ रहा आक्रोश
तत्काल टिकट को भटक रहे यात्री, बढ़ रहा आक्रोश

जागरण संवाददाता, लालानगर (भदोही) : गोपीगंज नगर स्थित ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को तत्काल टिकट नहीं मिल पा रहा है। स्थिति यह है कि लोग खिड़की पर लाइन लगाने के बाद निराश लौट रहे हैं। इससे यात्रियों में असंतोष बढ़ रहा है।

नेटवर्क व्यवस्था की गड़बड़ी या फिर कर्मचारियों की मनमानी, कारण चाहे जो भी हो लेकिन इस ठंड के मौसम में स्टेशन के आरक्षण खिड़की पर तत्काल टिकट की आस में पहुंच रहे लोगों को निराश होना पड़ रहा है। यात्री तत्काल टिकट के लिए देररात से ही आरक्षण काउंटर पर लाइन लगाकर खड़े रहते हैं। जैसे ही तत्काल टिकट का टाइम शुरु होता है और एक भी टिकट नहीं निकलता तब तक यह कह दिया जाता है कि अब टिकट नहीं रह गया है। पिछले तीन दिन से एक भी यात्री को तत्काल टिकट नहीं हासिल हो सका। वैसे आरक्षण केंद्र पर बैठे कर्मचारी नेटवर्क व्यवस्था का रोना रोते हुए अपना पल्ला झाड़ लेते हैं। वैसे यात्रियों का आरोप है कि कर्मचारियों की मिलीभगत के चलते तत्काल टिकट की कालाबाजारी के लिए यात्रियों को बगैर टिकट बुक किए वापस कर दिया जा रहा है। जांच कराकर कार्रवाई व नेटवर्क समस्या को दूर कराने की मांग विभागीय उच्चाधिकारियों से की गई है।

chat bot
आपका साथी