पांच सूत्री मांग को लेकर निकाली पदयात्रा

ज्ञानपुर तहसील के कोनिया क्षेत्र के ग्रामीणों ने विकास कार्यों से उपेक्षित किए जाने पर पदयात्रा निकालकर डीएम को पत्रक सौंपा। हजारों की संख्या में कोनिया के ग्रामीण अपनी पांच सूत्रीय मांग को लेकर पूर्व प्रस्तावित धनतुलसी से ज्ञानपुर तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान जन प्रतिनिधियों होश में आओ कोनिया की उपेक्षा बदं करो के नारे लगा रहे थे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Mar 2020 07:22 PM (IST) Updated:Sat, 07 Mar 2020 07:22 PM (IST)
पांच सूत्री मांग को लेकर निकाली पदयात्रा
पांच सूत्री मांग को लेकर निकाली पदयात्रा

जासं, सीतामढ़ी (भदोही) : ज्ञानपुर तहसील के कोनिया क्षेत्र के ग्रामीणों ने विकास कार्यों से उपेक्षित किए जाने पर पदयात्रा निकालकर डीएम को पत्रक सौंपा। हजारों की संख्या में कोनिया के ग्रामीण अपनी पांच सूत्रीय मांग को लेकर पूर्व प्रस्तावित धनतुलसी से ज्ञानपुर तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान जन प्रतिनिधियों होश में आओ कोनिया की उपेक्षा बदं करो के नारे लगा रहे थे। यात्रा में क्षेत्र के सैकड़ों लोग शामिल रहे। धनतुलसी से पैदल निकली यात्रा की जानकारी होते है प्रशासन सतर्क हो गया। इस बीच पुलिस की ओर से आंदोलन के संयोजक पवन तिवारी को कोइरौना थाने में डीएम की मौजूदगी की जानकारी दी गई। जिससे ज्ञानपुर तक प्रस्तावित यात्रा को कोइरौना थाने तक ही सीमित कर दिया। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद व एसपी रामबदन सिंह ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया की आप लोगों की सभी मांगों को शासन तक प्रेषित किया जाएगा।

----------

यह रही मांग : धनतुलसी गंगा घाट पर पक्का पुल, गंगा कटान की रोकथाम, लाख की आबादी वाले क्षेत्र में स्वास्थ सेवा की व्यवस्था, छुट्टा आवारा पशुओं की रोकथाम, क्षेत्र में राजकीय कन्या महाविद्यालय की  मांग।

chat bot
आपका साथी