नौनिहालों ने भ्रमण कर बताया शिक्षा का महत्व

स्कूल चलो अभियान के तहत शुक्रवार को कई स्कूलों में जागरूकता रैली निकाली गई। बच्चों ने गांव का भ्रमण कर प्रत्येक बच्चे का नामांकन कराने के लिए लोगों को प्रेरित किया। साथ ही शिक्षा के महत्व से परिचित कराया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 12 Apr 2019 06:11 PM (IST) Updated:Fri, 12 Apr 2019 06:11 PM (IST)
नौनिहालों ने भ्रमण कर बताया शिक्षा का महत्व
नौनिहालों ने भ्रमण कर बताया शिक्षा का महत्व

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : स्कूल चलो अभियान के तहत शुक्रवार को कई स्कूलों में जागरूकता रैली निकाली गई। बच्चों ने गांव का भ्रमण कर प्रत्येक बच्चे का नामांकन कराने के लिए लोगों को प्रेरित किया। साथ ही शिक्षा के महत्व से परिचित कराया। इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय पूरेशम्भू के बच्चों ने रैली निकालकर पूरे गांव का भ्रमण किया। बच्चे अनपढ़ होना है अभिशाप, अब न रहेंगे अंगूठा छाप रैली में निवेदिता विश्वास, अंजली शुक्ला, दिनेश कुमार प्रजापति आदि थे।

अभोली प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय ब्लाक क्षेत्र के ख्योखर न्याय पंचायत से निकाली गई स्कूल चलो जागरूकता रैली को मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षाधिकारी अमित कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कहा कि शिक्षा देकर ही बच्चों के जीवन को सुखमय बनाया जा सकता है। रैली में खंड शिक्षाधिकारी रविद्र शुक्ल सहित कई स्कूलों के शिक्षक व बच्चे थे।

chat bot
आपका साथी