मुंबई की बारिश ने बढ़ाई रेलयात्रियों की फजीहत

जासं भदोही मुंबई में हो रही आफत की बारिश रेलयात्रियों के लिए फजीहत बन गई है। मुंबइ

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 08:03 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 08:03 PM (IST)
मुंबई की बारिश ने बढ़ाई रेलयात्रियों की फजीहत
मुंबई की बारिश ने बढ़ाई रेलयात्रियों की फजीहत

जासं, भदोही : मुंबई में हो रही आफत की बारिश रेलयात्रियों के लिए फजीहत बन गई है। मुंबई आवागमन करने वाली ट्रेनों का परिचालन पिछले एक सप्ताह से प्रभावित है। इसके कारण डाउन कामायनी एक्सप्रेस व डाउन गोरखपुर एक्सप्रेस का परिचालन रद कर दिया। शुक्रवार को दोनों ट्रेन नहीं आईं। डाउन सुपर फास्ट ट्रेन रत्नागिरी एक्सप्रेस पूरे दस घंटे की देरी से पहुंची। लेटलतीफ होने के कारण अप रत्नागिरी भी आधी रात तक नहीं आई थी। इसके कारण दूर दराज से आए यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा। यह समस्या कब तक रहेगी स्थानीय अधिकारी भी अनभिज्ञ है। मुंबई में पिछले एक सप्ताह से हो रही जोरदार बारिश के चलते प्रमुख रेलवे स्टेशनों व ट्रैक पर पानी भर गया है। बड़ी संख्या में ट्रेनों का परिचालन रद कर दिया गया। वाराणसी-जंघई रेलखंड से चलने वाली तीनों गाड़ियों का परिचालन कई दिनों से अस्त व्यस्त चल रहा था। गुरुवार को मुंबई से चलने वाली कामायनी एक्सप्रेस व गोरखपुर एक्सप्रेस को रद कर दिया गया था। यह दोनों गाड़ियां शुक्रवार को नहीं आईं।

chat bot
आपका साथी