मतदान के लिए किया प्रेरित

डीएम के निर्देश पर उप जिलाधिकारी अभय कुमार पांडे व क्षेत्राधिकारी यादवेंद्र ने क्षेत्र के संवेदनशील बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान बेजवा गांव के वनवासी बस्ती में पहुंचकर मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया। कहा कि लोकतंत्र में मतदान सबसे पुनीत कार्य है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान जरुरी है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Apr 2019 08:07 PM (IST) Updated:Mon, 01 Apr 2019 08:07 PM (IST)
मतदान के लिए किया प्रेरित
मतदान के लिए किया प्रेरित

जासं, औराई (भदोही) : डीएम के निर्देश पर उप जिलाधिकारी अभय कुमार पांडे व क्षेत्राधिकारी यादवेंद्र ने क्षेत्र के संवेदनशील बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान बेजवा गांव के वनवासी बस्ती में पहुंचकर मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया। कहा कि लोकतंत्र में मतदान सबसे पुनीत कार्य है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान जरुरी है। सभी मतदाताओं को अपने मतों का प्रयोग निर्भीक होकर करना चाहिए। इस दौरान साथ में मौजूद क्षेत्राधिकारी यादवेंद्र ने मतदान के समय किसी भी प्रकार के सुरक्षा का भरोसा दिलाया। कहा कि किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर तत्काल सूचित करें संबंधित दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गांव स्थित मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय पर पहुंचकर विद्यालय के कई कमरों का निरीक्षण किया। इस दौरान चुनाव के पहले सभी अव्यवस्थाओं को दूर करने का निर्देश दिया। विद्यालय में बने एमडीएम पर भी मानक के अनुरूप भोजन बनने की जांच किया। इस मौके पर क्षेत्रीय लेखपाल अमरेश दुबे. धर्मेंद्र कुमार समेत अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी