कलेक्ट्रेट पर बुलंद की आवाज

उद्योग धंधों की स्थापना कराने सहित विभिन्न मांगों को लेकर भारत माता सपूत पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को दूसरे दिन भी कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर आवाज बुलंद की। शासन की नीतियों के प्रति विरोध दर्ज कराया। मांगों संबंधी पत्रक जिलाधिकारी को सौंपा गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Nov 2019 05:45 PM (IST) Updated:Wed, 13 Nov 2019 05:45 PM (IST)
कलेक्ट्रेट पर बुलंद की आवाज
कलेक्ट्रेट पर बुलंद की आवाज

जासं, ज्ञानपुर (भदोही) : उद्योग धंधों की स्थापना कराने सहित विभिन्न मांगों को लेकर भारत माता सपूत पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को दूसरे दिन भी कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर आवाज बुलंद की। शासन की नीतियों के प्रति विरोध दर्ज कराया। मांगों संबंधी पत्रक जिलाधिकारी को सौंपा गया।

दोपहर में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कहा कि उद्योग धंधों की स्थापना न होने के चलते ही आज युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। युवा बेरोजगार टहल रहे हैं। इससे वह गलत राह पर भी चले जाते हैं। कहा कि शासन की गलत नीतियों के चलते गरीबों को दो वक्त की रोटी नहीं मिल पा रही है, जबकि पूंजीपति और अमूर होते चले जा रहे हैं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर अध्यक्ष सतीश बहादुर बेलदार सहित कई कार्यकर्ता थे।

chat bot
आपका साथी