जन विरोधी नीतियों के खिलाफ बुलंद की आवाज

प्रदेश सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मंगलवार को पीस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर आवाज बुलंद की। राज्यपाल के नाम संबोधित पत्रक जिलाधिकारी को सौंपकर विपक्षी पार्टी के नेताओं पर किए जा रहे द्वेषपूर्ण कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Jul 2020 06:24 PM (IST) Updated:Tue, 21 Jul 2020 06:24 PM (IST)
जन विरोधी नीतियों के खिलाफ बुलंद की आवाज
जन विरोधी नीतियों के खिलाफ बुलंद की आवाज

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : प्रदेश सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मंगलवार को पीस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर आवाज बुलंद की। राज्यपाल के नाम संबोधित पत्रक जिलाधिकारी को सौंपकर विपक्षी पार्टी के नेताओं पर किए जा रहे द्वेषपूर्ण कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की।

जिलाध्यक्ष आकिब जमाल अंसारी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वेष की राजनीति कर रही है। सरकार के गलत कार्यों के खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेल भेजने का काम किया जा रहा है। विपक्षी पार्टियों के कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न हो रहा है। कार्यकर्ताओं ने शासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि इस तरह के कार्य को रोका नहीं गया तो पार्टी कार्यकर्ता आंदोलन को बाध्य होंगे। प्रदर्शन में तालिब, जमालू, शमीम, जावेद अंसारी, मो. नसीम, एजाज अहमद आदि थे।

chat bot
आपका साथी