सड़क के गड्ढों में फंस रही जिदगी

मोढ़ बाजार से जिला मुख्यालय जाने वाले मार्ग की पटरियों पर हुए गड्ढे जानलेवा बने हैं। मार्ग से होकर अधिकारियों तक का आवागमन लगा रहता है लेकिन किसी की नगर इस ओर नहीं पड़ रही है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Oct 2019 05:32 PM (IST) Updated:Tue, 22 Oct 2019 05:32 PM (IST)
सड़क के गड्ढों में फंस रही जिदगी
सड़क के गड्ढों में फंस रही जिदगी

जागरण संवाददाता, मोढ़ (भदोही) : मोढ़ बाजार से जिला मुख्यालय जाने वाले मार्ग की पटरियों पर हुए गड्ढे जानलेवा बने हैं। मार्ग से होकर अधिकारियों तक का आवागमन लगा रहता है, लेकिन किसी की इस ओर नहीं पड़ रही है।

मार्ग पर स्थित जमुनीपुर-अठगवा, कपूरी पट्टी के पास बना गड्ढा किसी भी समय बड़ी घटना को दावत दे रहा है। इसी तरह जिला मुख्यालय तक कई स्थानों पर यही हाल है। करीब चार वर्ष पहले ही बनी जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली यह सड़क इतनी दयनीय अवस्था में है कि चलना मुश्किल होने लगा है। यदि किसी वाहन ने पास लेना चाहा तो अचानक कब सामने आने वाले गड्ढे दुर्घटनाग्रस्त कर देंगे कुछ कहा नहीं जा सकता। मार्ग से जुड़े ग्रामीणों सहित गौरव सिंह, अखिलेश सिंह, विक्की सिंह व भान सिंह आदि ने जिलाधिकारी से सड़क के पूरे पटरी के मरम्मत की मांग की है।

chat bot
आपका साथी