विधिक गोष्ठी में न्यायिक अधिकारियों को किया गया प्रशिक्षित

ज्यूडिशियल ट्रेनिग बाई-वे वर्कशाप रिफ्रेशर एंड ओरिटेशन कोर्स में हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति मुनिश्वर नाथ भंडारी जनपद के प्रशासनिक न्यायमूर्ति डा. कौशल जयेंद्र ठाकर और न्यायमूर्ति संगीता चंद्रा ने भदोही मीरजापुर और सोनभद्र के जिला जज सिविल जज के अलावा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Dec 2019 10:38 PM (IST) Updated:Sun, 08 Dec 2019 10:38 PM (IST)
विधिक गोष्ठी में न्यायिक अधिकारियों को किया गया प्रशिक्षित
विधिक गोष्ठी में न्यायिक अधिकारियों को किया गया प्रशिक्षित

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर(भदोही): ज्यूडिशियल ट्रेनिग बाई-वे वर्कशाप रिफ्रेशर एंड ओरिटेशन कोर्स में हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति मुनिश्वर नाथ भंडारी, जनपद के प्रशासनिक न्यायमूर्ति डा. कौशल जयेंद्र ठाकर और न्यायमूर्ति संगीता चंद्रा ने भदोही, मीरजापुर और सोनभद्र के जिला जज, सिविल जज के अलावा न्यायिक अधिकारियों को प्रशिक्षित किए। कार्यक्रम में न्यायिक कार्यों की मौलिकता एवं नए कानूनों पर चर्चा हुई।

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में रविवार को कार्यक्रम के शुभारंभ में जनपद के जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश संतराम ने न्यायमूर्तिजनों का जनपद की ओर से स्वागत किए। इस दौरान न्यायिक अधिकारियों ने नए कानून में आ रही अड़चनों को भी न्यायमूर्तिजनों के संग साझा किया। कहा कि आए दिन कानून संशोधन से फैसला देने दिक्कत होती है। न्यायमूर्तिजनों ने भी पूछे गए सवालों का बहुत ही सरल तरीके से जवाब दे रहे थे। मीरजापुर जनपद के न्यायिक अधिकारियों को आपराधिक प्रकरण में दिए जा रहे जमानत, भदोही को धारा 151 और सोनभद्र को टेंपोररी इंजक्शन आदि के बिदु दिए गए थे। इस दौरान अप निदेशक आइजेटीआरआई राजीव महेश्वरम ने भी विधिक जानकारी दी। न्यायमूर्तिजनों के आगमन को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में चौकस व्यवस्था किया गया था। इस मौके पर मीरजापुर के जनपद न्यायाधीश सुरेंद्र कुमार सिंह प्रथम, सोनभद्र के जनपद न्यायाधीश सुरेंद्र प्रसाद मिश्र के अलावा प्रकाश नाथ श्रीवास्तव, प्रभाकर राव, शंभूनाथ, रामकरन यादव, प्रभाश त्रिपाठी, सौम्या पांडेय, दिप्ती सुमन आदि थीं।

chat bot
आपका साथी