लबालब तालाब, जल संरक्षण का दे रहा संदेश

जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश के बाद भी एक ओर जह

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Apr 2021 05:53 PM (IST) Updated:Mon, 05 Apr 2021 05:53 PM (IST)
लबालब तालाब, जल संरक्षण का दे रहा संदेश
लबालब तालाब, जल संरक्षण का दे रहा संदेश

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश के बाद भी एक ओर जहां तालाब व पोखरों को भरे जाने के प्रति उदासीनता बरती जा रही है वहीं कलेक्ट्रेट परिसर में पानी से लबालब तालाब जल संरक्षण का संदेश देता दिख रहा है। लबालब तालाब से जहां आसपास का भूगर्भ जलस्तर मेंटेन है तो पशु-पक्षी तक पानी देख न सिर्फ प्यास बुझा रहे हैं बल्कि शीतल जल में किलोल कर आनंदित हो रहे हैं।

पानी बगैर जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। जल ही जीवन है। इस सच्चाई को लगभग सभी स्वीकार तो करते हैं लेकिन जब बात संरक्षण की आती है तो मानों सभी के स्मृति पटल से सारी बातें विस्मृत हो जाती है। उदाहरण के तौर पर देखा जाय तो गर्मी की शुरूआत के साथ ही भूगर्भ जल स्तर नीचे खिसकने से गहराने लगता है। दिनों-दिन नीचे खिसकते भूगर्भ जल स्तर को मेंटेन करने व गर्मी के मौसम में किसी को भी पानी को लेकर कोई दिक्कत न आने पाए इसे देखते हुए सभी तालाब पोखरों को नहर व नलकूपों से भरे जाने का आदेश जारी किया जाता है। इसके बाद भी तालाबों को भरे जाने के प्रति गंभीरता नहीं दिखाई जाती। इस समय जबकि अधिकतर तालाब सूख चुके हैं या फिर सूखने के कगार पर हैं वहीं कलेक्ट्रेट परिसर में पानी से लहराता तालाब अपनी अलग की छंटा बिखेर रहा है। पानी से लबालब भरा तालाब अपनी सुंदरता को जहां चार चांद लगा रहा है वहीं आसपास के पेड़ पौधों को भी नमी दे रहा है।

वर्जन

गर्मी के मौसम में पानी को लेकर दिक्कत न हो, तालाबों को भरा जाएगा। हालांकि अभी पंचायत चुनाव को लेकर व्यस्तता चल रही है। 15 अप्रैल को मतदान संपन्न होने के बाद इसे लेकर विस्तृत निर्देश जारी किए जाएंगे।

राजाराम- उपायुक्त मनरेगा।

chat bot
आपका साथी