सरकारी बीज ने दिया धोखा, रो रहे किसान

जागरण संवाददाता सीतामढ़ी (भदोही) कृषि विभाग के राजकीय बीज भंडार से धान बीज लेकर नर्सर

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 05:37 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 05:37 PM (IST)
सरकारी बीज ने दिया धोखा, रो रहे किसान
सरकारी बीज ने दिया धोखा, रो रहे किसान

जागरण संवाददाता, सीतामढ़ी (भदोही) : कृषि विभाग के राजकीय बीज भंडार से धान बीज लेकर नर्सरी तैयार की। महंगी लागत से रोपाई कराई, फसल तैयार हुई लेकिन बीज ने धोखा दे दिया। तैयार फसल में दाने नहीं पड़े, प्रति बीघे 25 से 50 किलो उपज भी न निकलती देख किसानों को रोना आ रहा है। किससे करें फरियाद कुछ समझ नहीं पा रहे हैं। वह अपने आपको ठगा महसूस कर रहे हैं।

दरअसल, अरई गांव निवासी किसान वेदप्रकाश सिंह, सरफराज सिंह, धनंजय सिंह, अनिल सिंह, अमर बहादुर आदि ने राजकीय बीज गोदाम गोधना से पीआर -124 प्रजाति का धान बीज आठ जून 2020 को क्रय किया था। 20 बीघा क्षेत्रफल में धान की रोपाई की थी। किसानों ने बताया कि समय-समय पर फसल में उर्वरक सहित दवा आदि का भी छिड़काव किया गया। फसल भी अच्छी लग रही थी। बालियां निकलीं लेकिन उसमें दाने नहीं पड़े। स्थिति यह है कि एक बीघे की फसल में 20, 25 किलो धान निकल रहा है। वेदप्रकाश ने बताया की उनके छह बीघा खेत में एक क्विटल धान भी होने की उम्मीद नहीं है। कहा कि बीज ने धोखा दे दिया। दाने न निकलते देख मजदूर भी फसल काटने को तैयार नहीं है। यहीं दर्ज अन्य किसानों का भी रहा। सब अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं। कहा कि किससे फरियाद करें सुझ समझ में नहीं आ रहा है। बर्बाद हुई फसल के मुआवजे की मांग की है। वैसे इस संबंध में जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार प्रजापति ने कहा कि इस तरह की शिकायत तो कहीं से नहीं आई है। यदि ऐसा है तो इसकी जांच कराई जाएगी कि किस कारण से फसल में दाने नहीं पड़े।

chat bot
आपका साथी