तहसीलों में चार हजार लाभार्थियों को मिला स्वामित्व प्रमाण पत्र

स्वामित्व योजना के अंतर्गत तीनों तहसीलों में

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Jun 2022 06:16 PM (IST) Updated:Sat, 25 Jun 2022 06:16 PM (IST)
तहसीलों में चार हजार लाभार्थियों को मिला स्वामित्व प्रमाण पत्र
तहसीलों में चार हजार लाभार्थियों को मिला स्वामित्व प्रमाण पत्र

तहसीलों में चार हजार लाभार्थियों को मिला स्वामित्व प्रमाण पत्र

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : स्वामित्व योजना अंतर्गत शनिवार को तीनों तहसीलों में आयोजित कार्यक्रम में चार हजार लाभार्थियों में आवासीय अभिलेख (घरौनी) का वितरण किया गया। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सांसद रमेश बिंद ने स्वामित्व प्रमाण पत्र वितरित करते हुए कहा ग्रामीण क्षेत्रों में अब विवाद से छुटकारा मिल जाएगा। हर किसी को दशकों बाद अपना अधिकार मिला है।

लखनऊ में आयोजित प्रदेशस्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया। तहसील ज्ञानपुर के 100, औराई में 95, भदोही में 125 लाभार्थियों को अतिथियों के हाथों घरौनी वितरित कराई गई। जिलाधिकारी आर्यका अखौनी ने कहा जिले की तीनों तहसीलों में चार हजार लाभार्थियों में घरौनी वितरित की जा चुकी है। कहा जिस तरह से खेतों का वैधानिक अभिलेख खतौनी है, उसी प्रकार घर का वैधानिक अभिलेख घरौनी है। इस प्रकार अब घर के स्वामित्व को लेकर विवाद नहीं होंगे व लोग पूरे हक के साथ कह सकेंगे कि यह उनका घर है। जहां भी इस योजना के अंतर्गत कार्य शेष है वहां ड्रोन सर्वे के माध्यम से शीघ्र इस कार्य को पूरा किया जाए। विधायक दीनानाथ भाष्कर, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार मिश्र, उप जिलाधिकारी लाल बाबू दुबे, उप जिलाधिकारी भदोही चंद्रशेखर आदि थे।

chat bot
आपका साथी